अब शिकायतों पर होगी ईमानदार कार्रवाई तय:महंत मनोज शर्मा

चंडीगढ़( ईशान राय)।विश्व हिंदू परिषद ,चंडीगढ़(पंजाब प्रांत) के पूर्व सोशल मीडिया प्रभारी महंत मनोज शर्मा ने चंडीगढ़ को अनुच्छेद 240 में शामिल करने के केंद्रीय प्रस्ताव का दमदार और ऐतिहासिक निर्णय बताते हुए जोरदार स्वागत किया है।
महंत मनोज शर्मा ने कहा कि लंबे समय से उठाए जा रहे उनके मुद्दों और भेजी गई शिकायतों पर अब निश्चित, पारदर्शी और निष्पक्ष कार्रवाई होना तय है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस प्रस्ताव ने उनके विश्वास को और अधिक मजबूत कर दिया है कि अब चंडीगढ़ प्रशासन में जवाबदेही से समझौता नहीं होगा।
उन्होंने इसे चंडीगढ़ के भविष्य, सुशासन और जनहित के लिए गेम–चेंजर फैसला बताया और कहा कि यह कदम वर्षों से लंबित समस्याओं के समाधान की गति को कई गुना बढ़ा देगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top