मोस्ट वांटेड गैंगस्टर संदीप उर्फ लाठिया को अरेस्ट

दिल्ली और हरियाणा में संदीप पर हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, आर्म्स एक्ट के 11 केस दर्ज

, गुरुग्राम( ईशान टाइम्स)।
गुरुग्राम पुलिस ने मोस्ट वांटेड गैंगस्टर संदीप उर्फ लाठिया को अरेस्ट किया है। दिल्ली और हरियाणा में संदीप पर हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, आर्म्स एक्ट के 11 केस विभिन्न थानों में दर्ज हैं।
पुलिस ने उसके गैजेट्स सर्विलांस पर लगा रखे थे। तकनीकी का प्रयोग करते हुए पुलिस ने उसे दिल्ली से पकड़ लिया। वह मूल रूप से सोनीपत जिले के लाठ गांव का रहने वाला है। इसी वजह से वह अपने गैंग में लाठिया नाम से पहचाना जाता है।
गुरुग्राम जिला कोर्ट ने उसे भगौड़ा भी घोषित कर रखा था। उसकी गिरफ्तारी से पुलिस को कई अनसुलझे मामलों में नई सुराग मिलने की उम्मीद है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top