भूमिहार ब्राह्मण समाज परिवार मिलन समारोह होगा 12अक्टूबर को चंडीगढ़ में


चंडीगढ़(ईशान राय,ईशान टाइम्स)। ट्राई सीटी चंडीगढ़ में भूमिहार ब्राह्मण समाज परिवार मिलन समारोह 12अक्टूबर को आयोजित किया जा रहा है ।जिसमें अनंत विभूषित जगतगुरु शंकराचार्य राजगुरु मठ काशी पीठाधीश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती जी मुख्य अतिथि हैं । वे राष्ट्र निर्माण में भूमिहार समाज की भूमिका विषय पर अपना वक्तव्य देंगे । इस समारोह में समाज के बहुत से उद्योगपति, उच्च पदों पर आसीन अधिकारी ,प्रोफेसर, पत्रकार मौजूद रहेंगे ।
इस कार्यक्रम के आयोजक भूमिहार सेवा समिति चंडीगढ़ (रजिस्टर्ड) है जिसके चेयरमैन राजनरायन पांडे ,अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण पांडे ,महासचिव अरविंद कुमार सिंह और प्रवक्ता विनय सिंह है । स्वागत समिति में मुकेश राय, शशिकांत शर्मा,संतोष सिंह , राजकुमार सिंह, नवलीन सिंह,धर्मेंद्रकुमार,बलबीर शर्मा ने समाज के सभी जनमानस को अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम स्थल सुबह 10 बजे दीप प्रज्वलित कर शुरू होगा। स्थान *देश सेवक भवन सेक्टर 29 डी चंडीगढ़ में पहुंचने की अपील की है ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top