ishantimes

Upcoming Games

Follow Us On

भगवंत मान ने पानी रोकने के आदेश रात के समय तो नहीं दे दिए थे- असीम गोयल

जैसे यमुना माँ का श्राप आम आदमी पार्टी को दिल्ली में धो गया, वैसे ही पानी का यह मुद्दा पंजाब में भी इन्हें धो देगा- असीम गोयल

अम्बाला(ईशान टाइम्स)
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा हरियाणा के हिस्से का पानी रोकने के फैसले से जहां पूरा हरियाणा रोष में है वहीं भगवंत मान अपने इस फैसले को लेकर भाजपा नेताओं के निशाने पर आ गये हैं। गुरुवार को अंबाला में पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल ने भी भगवंत मान पर तीखे तंज कसे। असीम गोयल ने सवाल पूछते हुए कहा कि कहीं भगवंत मान ने ये आदेश रात के समय तो नहीं दे दिए थे। गोयल ने कहा कि भगवंत मान होश में आएं। असीम गोयल ने कहा कि पंजाब की धरती गुरुओं पीरों की धरती है। जहां से हमारे गुरुओं ने यह संदेश दिया कि दुश्मन को भी पानी पिलाना चाहिए। लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि उसी धरती से पंजाब छोटे भाई हरियाणा का पानी रोक रहा है। असीम गोयल ने कहा कि भगवंत मान को अपनी कुर्सी हिलती हुई नजर आ रही है और 2027 में पंजाब की जनता इन्हें विपक्ष में भी देखना पसंद नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह यमुना माँ का श्राप इन्हें दिल्ली में धो गया वैसे ही पंजाब में पानी का यह मुद्दा भी इन्हें धो देगा। गोयल ने कहा कि जिस समय देश में पाकिस्तान के साथ स्थित तनावपूर्ण चल रही है। ऐसे में पानी को मुद्दा बनाकर भगवंत मान अप्रत्यक्ष रुप से पाकिस्तान की मदद कर रहे हैं।

Scroll to Top