ishantimes

Upcoming Games

Follow Us On

पुलिस ने रामगढ़ में चैकिंग के दौरान अवैध खनन सामग्री भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी

पुलिस ने रामगढ़ में चैकिंग के दौरान अवैध खनन सामग्री भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी

पंचकूला/ 19 मार्च (ईशान टाइम्स):- पंचकूला के रामगढ़ क्षेत्र में आज पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान खनन सामग्री से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को बिना ई-रवाना बिल के पकड़ने मे सफलता हासिल की है।

जानकारी के अनुसार, आज रामगढ़ चौकी इंचार्ज तजिन्द्र पाल अपनी टीम के साथ क्षेत्र में मुस्तैदी से नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान एक संदिग्ध ट्रैक्टर-ट्रॉली को रुकने का इशारा किया गया। जब पुलिस टीम ने वाहन की जांच की और चालक से ई-रवाना बिल माँगा, तो चालक कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर रामगढ़ चौकी में खड़ा करवाया। इसके पश्चात आगामी कार्रवाई हेतु माइनिंग विभाग को सूचित किया गया है।

डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने स्पष्ट किया कि पंचकूला पुलिस की विभिन्न टीमें फील्ड में पूरी तरह सक्रिय हैं और संदिग्ध वाहनों पर पैनी नजर रखी जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि प्राकृतिक संसाधनों के अवैध दोहन में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। खनन विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर भविष्य में भी इसी प्रकार की छापेमारी और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी ताकि जिले में अवैध खनन पर पूर्णतः अंकुश लगाया जा सके।

Scroll to Top