ishantimes

Upcoming Games

Follow Us On

पंचकूला-शिमला हाईवे पर पुलिस ने वरना कार इंपाउंड की, 34500 का चालान भी काटा

पंचकूला/ 19 मार्च(ईशान टाइम्स ):- आज पंचकूला-शिमला हाईवे पर सूरजपुर ट्रैफिक एसएचओ अभिषेक के नेतृत्व में की गई औचक चैकिंग के दौरान नियमों को ताक पर रखकर दौड़ रही एक सफेद वरना कार को इंपाउंड किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार पिंजौर क्षेत्र में मल्लाह मोड़ के नजदीक पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी तभी एक सफेद रंग की वरना कार वहां पहुंची। कार के शीशों पर न केवल गहरे रंग की प्रतिबंधित ब्लैक फिल्म चढ़ी हुई थी, बल्कि उस पर कोई नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी। पुलिस ने तुरंत गाड़ी को रुकवाया और मौके पर ही वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 34,500 रुपये का चालान काटा। इसके साथ ही, नियमों का उल्लंघन करने पर कार को तुरंत इंपाउंड कर लिया गया और शीशों पर लगी काली फिल्म को मौके पर ही उतरवाया गया।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक का कड़ा संदेश: शहर की सड़कों पर हुड़दंग और नियमों की अवहेलना कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यातायात नियम सभी की सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं, न कि उन्हें तोड़ने के लिए। बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाना और ब्लैक फिल्म का उपयोग करना न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन है, बल्कि यह सुरक्षा की दृष्टि से भी एक गंभीर अपराध है। हमारी टीमें हाईवे और शहर के भीतर लगातार निगरानी कर रही हैं। जो कोई भी कानून को चुनौती देगा, उसे इसी तरह के भारी जुर्माने और कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

Scroll to Top