डीआरयूसीसी की बैठक को संबोधित करते हुए उतर रेलवे अंबाला मंडल के प्रबंधक : विनोद भाटिया

अंबाला /चंडीगढ़( संजय राय) ।उत्तर रेलवे, अंबाला मंडल की डिविज़नल रेलवे यूज़र्स कंसल्टेटिव कमिटी (डीआरयूसीसी) की बैठक को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक विनोद भाटिया ने की, जिसमें मंडल के शाखा अधिकारी भी उपस्थित रहे।

बैठक में आठ डीआरयूसीसी सदस्यों ने भाग लिया। मंडल रेल प्रबंधक ने सदस्यों का स्वागत करते हुए रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से गर्मियों के मौसम को देखते हुए की गई तैयारियों पर प्रकाश डाला।

सदस्यों द्वारा उठाए गए मुद्दों को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा रेल प्रबंधन ने समाधान हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। मंडल रेल प्रबंधक ने यात्रियों के हित में कार्य करते रहने की प्रतिबद्धता दोहराई 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top