डीसीपी को ड्रिंक एंड ड्राईव, रैड लाईट जंप, रैश ड्राईविंग करने वालों के खिलाफ चालान करने के दिए निर्देश
पंचकूला, 3 अप्रैल(ईशान राय )। उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने लघु सचिवालय के सभागार में आज जिला सड़क सुरक्षा समिति व सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में सड़क सुरक्षा व यातायात प्रबंधन से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर किए गए कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।
उपायुक्त ने डीसीपी सुरेंद्र सिंह को निर्देश देते हुए माजरी चैंक, ओल्ड पंचकूला रोड पर ट्रैफिक की मूवमेंट पर नजर रखने तथा महीने के आखिर तक पीजीआर लगाने के निर्देश दिए ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। उपायुक्त ने पीएमडीए को आईटीबीपी से आगे एनएच पर लाईट व्यवस्था दूरूस्त करने को लेकर पुलिस व पीएमडीए के अधिकारियों को तुरंत मौके पर जाकर लाईट चैक करने अगर ठीक न हो तो तुरंत दूरूस्त करने के निर्देश दिए।
मोनिका गुप्ता ने पीएमडीए को ब्लैक स्पाॅट, बलिंकिंग लाईट का कार्य अपने संबंधित क्षेत्र में 15 दिनों के अंदर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने पीडब्लयूडी बीएंडआर के एक्सईएन को संबंधित क्षेत्र में जंहा जंहा जरूरत है, वंहा पर रिफलैक्टर मिरर (कोनवैक्स मिरर )लगाने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने एचएसवीपी को रेड लाईट दुरूस्त करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने नगर निगम को सेक्टर 14, गर्ल्स कालेज में रंबल स्ट्रीप्स लगाने के निर्देश दिए ताकि वाहनों की स्पीड कम हो सके और कालेज के विद्यार्थी आसानी से सडक पार कर सके।
श्रीमती मोनिका गुप्ता ने बैठक में सूरज थियेटर के पास सडक पर काफी मात्रा में मलबा पडा होने से आवागमन में परेशानी व दुर्घटना बढने की आंशका को देखते हुए मामले में नगर निगम को संबंधित ठेकेदार का तुरंत चालान करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने एसडीएम कालका संयम गर्ग को रेलवे रोड पर पडा मलबे का संबंधित ठेकेदार का चैक कर चालान करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने डीसीपी को रैश ड्राईविंग, ओवर स्पीड, रैड लाईट क्राॅस करने, नशा करके गाडी चलाने वाले लोगों के खिलाफ ड्राईव चलाकर ज्यादा से ज्यादा चालान करने के निर्देश दिए ताकि इन लोगों की वजह से अन्य लोगों का बचाव किया जा सके।
उपायुक्त ने पंचकूला-यमुनानगर नेशनल हाईवे-7, न्यू पिंजौर बाइपास, एचएमटी गेट पिंजौर समेत अन्य स्थानों पर बने दुर्घटना स्पाॅट का दौरा करने के भी संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त निशा यादव, एसडीएम चंद्रकांत कटारिया, जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक,एचएसवीपी, पीडब्ल्यूडी, पीएमडीए, एनएचएआई, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सेक्टर-1, 14 के प्रिंसिपल सहित परिवहन विभाग के कर्मचारी व अधिकारी उपस्थित थे।





