स्मार्ट मीटर को लेकर जनता हुई परेशान रोज हो रहा है प्रदर्शन

फिरोजाबाद -(अश्विनी शर्मा ,संवाददाता)

स्मार्ट मीटर से परेशान होकर महिलाओं को मजबूरन सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करना पड़ रहा है

स्मार्ट मीटर के विरोध थाना उत्तर क्षेत्र कोटला चुंगी चौराहे पर स्थानीय महिलाओं ने सड़क जामकर विरोध प्रदर्शन किया।

आए दिन स्मार्ट मीटर के विरोध में लोगों में जन आक्रोश बढ़ता जा रहा है। महिलाओं का कहना है कि हम में से किसी के पति नहीं है और सभी मजदूरी कर अपना अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं ऐसे में हम स्मार्ट मीटर का 4 से 5000 रुपए तक का बिल कैसे भरा पाए

स्मार्ट मीटर के बिल में बढ़ोतरी आ रही है ज्यादा बिल आने की शिकायत भी सामने आ रही है स्मार्ट मीटर से सभी उपभोक्ता परेशान है चाहे छोटा हो या बढ़ा हो
स्मार्ट मीटर हटाओ पुराने मीटर लगाओ यह नागरिकों का कहना है ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top