ishantimes

Upcoming Games

Follow Us On

स्थापना दिवस के बावत भारतीय जनता पार्टी ने बनाई रणनीति

*मऊ( निमेश राय ईशान टाइम्स )।भाजपा आगामी 6 से 12 अप्रेल तक पार्टी की स्थापना दिवस मनाएगी। इस बाबत रणनीति बनाने के लिए आज एस आर प्लाजा भुजौती में जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय संयोजक सिद्धार्थ शंकर पांडेय ने कहा कि भाजपा द्वारा चलाए जाने वाले अभियान और कार्यक्रम पूरी योजनाबद्ध तरीके से चलाए जाते हैं। पार्टी इसी के माध्यम से कार्यकर्ताओं के नेतृत्व और व्यक्तित्व का विकास करती है। भाजपा मात्र कोई राजनैतिक दल नहीं बल्कि एक विचारधारा है। हर अभियान के माध्यम से भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने का कार्य करती है। केंद्र से लेकर मंडल तक टीम बनाकर इस अभियान को सफलता पूर्वक चलाया जाएगा। हम जिस पार्टिंके कार्यकर्ता हैं जिसमें लगातार गतिशीलता बनी रहती है। पार्टी के कार्यकर्ता 6 अप्रैल को स्थापना दिवस के दिन पार्टी कार्यालय पर स्वच्छता अभियान चलाने के साथ ही सजावट की जाएगी मिष्ठान वितरण होगा तथा जिला स्तर पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी। अगले दिन हमें अपने बूथों पर पार्टी के संस्थापक सदस्य श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा दीनदयाल उपाध्याय के छाया चित्र पर पुष्पांजलि तथा भाषण कार्यक्रम होगा। प्रत्येक कार्यकर्ता किसी न किसी बूथ पर कार्यक्रम में सम्मिलित होगा। विधानसभाओं में सक्रिय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन करवाया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने कार्यशाला की प्रस्तावना रखते हुए कहा कि भाजपा 6 अप्रैल से 12 अप्रैल तक पार्टी स्थापना दिवस मनाएगी। पार्टी इस समय में कई प्रकार के कार्यक्रम करेंगी जिसमें सम्मेलन गोष्ठी जनसंपर्क आदि किया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि जनपद का प्रत्येक कार्यकर्ता शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार अपनी पूरी ऊर्जा से सभी कार्यक्रमों में भाग लेगा।पूर्व जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्त ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता संगठन के कार्य को उत्सव की तरह लेते है। निश्चित ही हम सब शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार सभी कार्यकमों को सफल बनाएंगे। हमारे कार्यकर्ता जनता के बीच अपने सरकारकी उपलब्धियों को लेकर जाएंगे।
क्षेत्रीय मंत्री बजरंगी सिंह ने कहा कि प्रत्येक स्थापना दिवस के उपलक्ष में पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम धरातल पर उतारते हुए सभी कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से क्रियान्वयन करेंगे। यह उपस्थित कार्यकर्ता पार्टी के ऋण के हड्डी के समान हैं। हमारी पार्टी में लोकतांत्रिक प्रक्रिया से निर्णय होते है हमारी विचारधारा राष्ट्रबाद से ओत प्रोत है।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राकेश कुमार मिश्र ने किया।
इस अवसर पर मनोज राय, संजय पांडेय संगीता द्विवेदी कृष्ण कांत राय अजय कुमार दिवाकर मिश्र राधेश्याम सिंह मुन्ना खरवार राकेश तिवारी सचिंद्र सिंह सुनील यादव अवधेश सोनकर आकाश मल्ल हिमांशु राय धर्मेंद्र राय विनोद गुप्ता नीतीश गोंड सुशील प्रजापति सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Scroll to Top