ishantimes

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पंचकुला में पीरमुच्छला पुल का किया उद्घाटन

पंचकुला (ईशान राय ,ईशान टाइम्स)। घग्गर नदी पर बने नए पुल का उद्घाटन एवं सेक्टर 20/21 और 24/26 को जोड़ने वाली सड़क का लोकार्पण हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री श्री Nayab Saini जी द्वारा किया गया।

यह क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी माँग थी, जिसे पूर्ण कराने का निरंतर प्रयास रहा है। यह पंचकूला वासियों के लिए अत्यंत संतोष का विषय है कि आज यह कार्य साकार हुआ।

यह पुल और सड़क अब न केवल सेक्टर 20/21 और 24/26 के निवासियों को बेहतर आवागमन की सुविधा देंगे, बल्कि पूरे पंचकूला क्षेत्र के लिए विकास की नई राह बनेगी।।

इस शुभ अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने पंचकूला के तेज़ विकास के लिए ₹5 करोड़ की विशेष घोषणा के साथ-साथ स्लम बस्तियों में नए मकान बनवाने की भी घोषणा की, जिसके लिए उनका विशेष रूप से आभार। यह कदम क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं को और मजबूत करने तथा ज़रूरतमंद परिवारों को बेहतर जीवन प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

इस ऐतिहासिक अवसर माननीय स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव , कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा , भाजपा पंचकूला जिलाध्यक्ष श्री अजय मित्तल , पार्षद हरेंद्र मालिक ,सुशील गर्ग एवं अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेl

भारी संख्या में आई पंचकूला की जनता हमारे समर्पित कार्यकर्ता बंधु एवं अन्य मान्यगणों ने उपस्थित होकर इस उद्घाटन की शोभा बढ़ाई। इस पुल के बनने से लोगों को सुविधा के साथ साथ ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ रहा है यह जाम सेक्टर 20-21 कट संस्कृति स्कूल के पास और उसके बाद सेक्टर 21से20को निकलने वाले कट पर लगता है ।यहां ट्रैफिक कर्मियों को लगाने की मांग नागरिकों ने की

bjppanchkula #panchkula #haryana #BJP4ViksitBharat #development #inauguration Narendra Modi #BJPNEWS #NayabSaini #ManoharLalKhattar #haryanavikas

panchkulaprogress

vikaskepathpar

Scroll to Top