आगरा (ईशान टाइम्स )।आगरा के एत्मादपुर के रहनकलां में एकतरफा प्रेम में एक युवक ने बुधवार को खूनी खेल खेला। शादी से इंकार पर भाई की साली की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी कनपटी पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली। युवक मिलने के बहाने भाई की ससुराल आया था। कमरे में बंद होकर गोली मार लीं। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शवों को निकाला। घटना से युवक और युवती के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस का कहना है कि परिजन की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जाएगी।
रहनकला गांव के किशनवीर बिल्डिंग ठेकेदार हैं। उन्होंने बड़ी बेटी भारती की शादी 4 साल पहले रामगढ़, बजेरा, टूंडला निवासी अभिषेक के साथ की थी। भारती की छोटी बहन बीटीसी कर रही थी। अभिषेक का छोटा भाई दीपक गुजरात मे एक कॉलेज से पॉलिटेक्निक कर रहा था। कुछ दिन पहले ही अपने घर आया था। पुलिस को ग्रामीणों ने बताया कि दीपक का भाभी भारती के घर आना-जाना था।इस दौरान वह उनकी बहन ज्योति से एकतरफा प्रेम करने लगा। वह शादी करना चाहता था। मगर, घरवाले राजी नहीं थे। पिता ने एक ही घर में दूसरी बेटी की शादी करने से इंकार कर दिया था। इस बात पर दीपक परेशान चल रहा था। वह बुधवार दोपहर 11:30 बजे भाभी के घर आया। उस समय किशनवीर कुबेरपुर में एक साइट पर काम देखने गए थे। घर में उनकी पत्नी सुनीता देवी और पुत्रवधू के अलावा बेटी ज्योति मोजूद थीं।
दामाद के भाई के आने पर सुनीता देवी ने नाश्ता दिया। फल भी खिलाए। इसके बाद कोल्डड्रिंक लेने के लिए रसोई में चली गईं। तभी ज्योति भी कमरे में आ गई। आरोप है कि दीपक अपना मोबाइल और चश्मा छोड़कर ज्योति का हाथ पकड़ दूसरे कमरे में ले गया। इसके बाद अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। यह देखकर सुनीता देवी दौड़ के आईं उन्होंने शोर मचा दिया। दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया।
सास ने दरवाजे खोलने की आवाज लगाई। मगर, तभी एक के बाद एक दो फायर हुए। परिजन के शोर मचाने पर लोग जुट गए। सूचना पर पुलिस भी आ गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। ज्योति खून से लथपथ तख्त पर पड़ी हुई थी, जबकि दीपक जमीन पर था। उनकी कनपटी से खून निकल रहा था। इससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने कमरे से तमंचा व दो खोखे बरामद किए। फॉरेन्सिक टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलन किया गया।
एसीपी एत्मादपुर पियूष कांत राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला एकतरफा प्रेम का प्रतीत हो रहा है। बताया गया है कि रिश्ते में युवती के जीजा का भाई उससे प्रेम करता था। मगर, परिजन शादी को तैयार नहीं थे। इस वजह से उसने पहले युवती की कनपटी पर गोली मारी। इसके बाद खुद भी कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। परिजन ने किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जाएगी
Upcoming Games
- All Posts
- Biography
- Breaking News
- Business
- Champions Trophy 2025
- Education
- Entertainment
- Environment
- General
- Natural Disasters
- Political Leadership
- Politics
- Respiratory Health
- Sports
- Technology
- Workout

April 17, 2026
Follow Us On




