भदोही में हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास

भदोही, 30 अक्टूबर 2025(राजेश जायसवाल, ईशान टाइम्स)।
“ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के तहत जनपद पुलिस की प्रभावी पैरवी से हत्या के आरोपी भुल्लर उर्फ सूर्यभान सिंह को मा. अपर सत्र न्यायाधीश भदोही ने सश्रम आजीवन कारावास व ₹20,000 अर्थदंड से दंडित किया। अभियुक्त ने 2023 में इनारगांव निवासी मनीष सिंह की कुल्हाड़ी से हत्या की थी।
यह कार्रवाई एसपी अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में स्थानीय पुलिस व एडीजीसी प्रवेश तिवारी की प्रभावी पैरवी से संभव हुई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top