ishantimes

Upcoming Games

Follow Us On

भदोही को मिली राहत, उर्वरक की पहली खेप पहुंची माधोसिंह स्टेशन

किसानों के लिए बड़ी खबर — जनपद में उर्वरक आपूर्ति हुई शुरू

भदोही(राजेश जायसवाल ,ईशान टाइम्स)।किसानों के लिए राहत भरी खबर है। जिलाधिकारी शैलेष कुमार के प्रयासों से जनपद में उर्वरक की पहली खेप पहुंच गई है। यह खेप माधोसिंह रेलवे स्टेशन पर प्राप्त हुई, जिसके बाद वितरण की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

डीएम शैलेष कुमार ने बताया कि जनपद में समय से रबी फसलों की बुवाई सुनिश्चित करने के लिए उर्वरक की आपूर्ति प्राथमिकता पर कराई जा रही है। शीघ्र ही यह उर्वरक जनपद के विभिन्न सहकारी समितियों और बिक्री केंद्रों पर उपलब्ध कराया जाएगा ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित केंद्रों से ही उर्वरक प्राप्त करें और किसी भी प्रकार की कालाबाज़ारी या कृत्रिम अभाव की स्थिति में तत्काल सूचना कृषि विभाग या स्थानीय प्रशासन को दें।

Scroll to Top