ishantimes

पंचकूला में मात्र 250मीटर में तीन रेडलाइट लगाना गलत है : ओ पी सिहाग

पंचकूला में सेक्टर 12 व सेक्टर 12 – ए की डिवाइडिग रोड़ पर सिर्फ 250 मीटर की दूरी में 3 ट्रैफिक लाइट लगाना बहुत गलत निर्णय-ओ पी सिहाग

पंचकूला, 11 अप्रैल(ईशान टाइम्स )। पंचकूला में पी एम डी ए द्वारा एक महीना पहले सेक्टर 12 व सेक्टर 12- ए की डिवाइडिग रोड़ पर केवल 250 मीटर की दूरी में तीन ट्रैफ़िक लाइट लगाकर लोगों को बजाय सहूलियत देने के उनकी मुसीबतों को बढ़ा दिया है। इस बारे चर्चा करते हुए जजपा पंचकूला ज़िला अध्यक्ष ओ पी सिहाग ने कहा कि अंबाला शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग के फ्लाइ ओवर के नीचे सेक्टर 12 व सेक्टर-12- ए की एंट्री पर एन एच ए आई द्वारा पहले से ही ट्रैफ़िक लाइट लगाई हुई है।
जजपा ज़िला अध्यक्ष ओ पी सिहाग ने कहा कि पिछले दिनों सरकारी अधिकारियों ने बिना सोचे समझे थोड़ी सी दूरी पर पंचकूला के सबसे मुख्य मार्ग पर जिसमें बहुत ज्यादा यातायात का भार रहता है दो और ट्रैफ़िक लाइट लगावा दी है । जिसमें एक ट्रैफ़िक लाइट सेक्टर 12- ए की तरफ मिनिस्टरज एवं जूडिशल अधिकारियों के काम्प्लेक्स को जाने वाली सड़क पर लगाई है तथा दूसरी सेक्टर- 12 में एक कट जाता है उस पर लगाई गई है।
जजपा ज़िला अध्यक्ष ओ पी सिहाग ने कहा कि मिनिस्टरज हाउस की तरफ जाने वाली सड़क के कट पर तो ट्रैफ़िक लाइट लगानी ठीक है परंतु सेक्टर 12 के कट पर ट्रैफ़िक लाइट की कोई आवश्यकता नहीं थी। आसपास लगी हुई इन तीन ट्रैफिक लाइटस की वज़ह से वहां पर जाम की स्थिति सारे दिन बनी रहती है। उन्होंने कहा कि पी एम डी ए के अधिकारियों को इस बारे पूरी स्टडी करके इस बारे दोबारा विचार करना चाहिए तथा सेक्टर-12 के कट की ट्रैफ़िक लाइट को वहां से हटा देना चाहिए।

Scroll to Top