ishantimes

डीजीपी और एसपी ने सुसाइड के लिए मजबूर किया: अमनीत पी. ​​कुमार


चंडीगढ़(संजय राय)।
शिकायत में IPS की पत्नी ने लिखा- मैं अमनीत पी. ​​कुमार, आईएएस (2001 बैच, हरियाणा), आपको न केवल एक लोक सेवक के रूप में, बल्कि सबसे बढ़कर एक शोक संतप्त पत्नी और एक मां के रूप में दुख से व्याकुल हृदय और न्याय में डगमगाती आस्था के साथ शिकायत करती हूं कि मैं परिवार पर आई सबसे बड़ी त्रासदी का सामना कर रही हूं। मेरे पति वाई पूरन कुमार को डीजीपी हरियाणा शत्रुजीत सिंह कपूर और रोहतक के एसपी नरेंद्र बिजारणिया ने सुसाइड के लिए मजबूर किया है। उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 108, 2023 (बीएनएस) 2023 (पूर्व में धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) और SC/ST एक्ट के तहत FIR दर्ज की जाए और इनकी तत्काल गिरफ्तारी हो। क्योंकि इनके उत्पीड़न और उकसावे के करना मेरे पति ने सुसाइड किया है।”

Scroll to Top