प्रधानमंत्री से मिलने की कोशिश पर अब तक नहीं मिला कोई जवाब
देहरादून( ईशान टाइम्स)। आपने कई बार लोगों को अलग-अलग मुद्दों पर प्रदर्शन करते देखा होगा, लेकिन उत्तराखंड की राजधानी के गांधी पार्क में हुए इस अनोखे प्रदर्शन ने सबको हैरान कर दिया. दरअसल मेरठ के रहने वाले दिनेश तलवार और उनकी पत्नी दिशा तलवार ,जनसंख्या नियंत्रण को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए यहां पहुंचे. उन्होंने राजधानी की जनता को संदेश देने और प्रधानमंत्री से मिलने का अवसर पाने के लिए उल्टी पदयात्रा का अनोखा तरीका अपनाया. जनसंख्या नियंत्रण को लेकर अनूठा अभियान. दिनेश तलवार ने बताया कि सुरभि परिवार फाउंडेशन ने 1994 में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर जागरूकता अभियान शुरू किया था, जिसमें वे भी सड़क पर उतरे थे. शादी के बाद उन्होंने परिवार नियोजन के सिद्धांत को अपनाते हुए सिर्फ दो बच्चों तक परिवार सीमित रखा. उनका कहना है कि पहले “संयुक्त परिवार, दो बच्चे – वही अच्छे” जैसी बातें सुनने को मिलती थीं, लेकिन अब देश की जनसंख्या 35 करोड़ से बढ़कर 1.5 अरब तक पहुंच चुकी है. इसके बावजूद सरकार ने अब तक इस पर कोई ठोस कानून नहीं बनाया है. अब तक 400 से ज्यादा शहरों में प्रदर्शन. दिनेश तलवार का मानना है कि जनसंख्या नियंत्रण कानून किसी धर्म या जाति के लिए नहीं, बल्कि देश की आम जनता के लिए जरूरी है. बढ़ती जनसंख्या के कारण संसाधनों की कमी, बेरोजगारी और जीवन स्तर में गिरावट जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं. उन्होंने बताया कि वे अपनी पत्नी के साथ अब तक 400 से ज्यादा शहरों में इस तरह का प्रदर्शन कर चुके हैं. कैसे करते हैं उल्टी पदयात्रा जब दिनेश तलवार उल्टी दिशा में चलते हैं, तो उनकी पत्नी दिशा तलवार उन्हें रास्ता बताती हैं. इसी तरह जब दिशा तलवार पीछे की ओर चलती हैं, तो दिनेश उनका मार्गदर्शन करते हैं. उनका मानना है कि समाज को सही दिशा में आगे बढ़ाने के लिए मार्गदर्शन जरूरी है.
प्रधानमंत्री से मिलने की कोशिश जारी
दिनेश और दिशा तलवार ने प्रधानमंत्री से मिलने के लिए पत्र भी लिखा है, लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं मिला. उनका कहना है कि अगर सरकार इस मुद्दे पर ध्यान नहीं देती, तो आने वाले समय में देश को कई गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा.।
Upcoming Games
- All Posts
- Biography
- Breaking News
- Business
- Champions Trophy 2025
- Education
- Entertainment
- Environment
- General
- Natural Disasters
- Political Leadership
- Politics
- Respiratory Health
- Sports
- Technology
- Workout

April 17, 2026
Follow Us On




