ishantimes

खनन अधिकारी ने पकड़ा एक ट्रैक्टर और एक डंपर, अवैध मिट्टी परिवहन का मामला

मोढ चौकी के पास खनन अधिकारी ने पकड़ा एक ट्रैक्टर और एक डंपर, अवैध मिट्टी परिवहन का मामला

भदोही(राजेश जायसवाल,ईशान टाइम्स)।
खनन अधिकारी द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मोढ चौकी के समीप अवैध मिट्टी का परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्राली और एक डंपरनुमा डीसीएम वाहन पकड़ा गया।

बताया गया कि खनन अधिकारी मौके से गुजर रहे थे, तभी सड़क पर मिट्टी लदे वाहन नजर आए। तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए उन्होंने दोनों वाहनों को रुकवाया और पूछताछ की। जांच में पाया गया कि वाहन बिना किसी वैध अनुमति के मिट्टी का परिवहन कर रहे थे।

खनन अधिकारी ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मोढ चौकी पर सुपुर्द किया, जहां आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने कहा कि अवैध खनन और परिवहन में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। विभागीय निगरानी आगे भी जारी रहेगी।

Scroll to Top