Ishan times BREAKING
हरियाणा के फतेहाबाद में लघु सचिवालय को RDX से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह DC मनदीप कौर की मेल आईडी पर मैसेज आया। सूचना के बाद लघु सचिवालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। डॉग और बम स्क्वायड बिल्डिंग की तलाशी ले रहे हैं। लघु सचिवालय के गेट पर कर्मचारियों और लोगों की एंट्री रोकी गई है। मौके पर एम्बुलेंस भी तैनात है।
SP सिद्धांत जैन ने दैनिक भास्कर को बताया कि इस तरह के मैसेज आते रहते हैं। इसको लेकर पैनिक होने की जरूरत नहीं है। पुलिस सुरक्षा की दृष्टि से सबकुछ देख रही है। अभी ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता।
एक दिन पहले फरीदाबाद में लघु सचिवालय को RDX से उड़ाने की धमकी मिली थी। धमकी DC की ईमेल आईडी पर आई थी। यहां भी पुलिस ने सर्च अभियान चलाया था। जिसमें कुछ संदिग्ध नहीं मिला।
Upcoming Games
- All Posts
- Biography
- Breaking News
- Business
- Champions Trophy 2025
- Education
- Entertainment
- Environment
- General
- Natural Disasters
- Political Leadership
- Politics
- Respiratory Health
- Sports
- Technology
- Workout
Follow Us On




