ishantimes

Author name: admin

Breaking News

डॉ अमित आर्य बने वाइस चांसलर

डॉ अमित आर्य रोहतक में यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर बने। करीब 10 साल सीएम मनोहरलाल के मीडिया एडवाइजर रहें है अमित आर्य। भारत सरकार में I&b मिनिस्ट्री में सलाहकार रहें है अमित आर्य जी। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने डा० अमित आर्य को दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर नियुक्त किया।

Breaking News

भालौठ के शराब ठेके पर कुछ बदमाशों ने फायरिंग कर दी

वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर डाली और बोले-किसी ने ठेका लेने के लिए फॉर्म भरा तो इतनी गोलियां मारेंगे कि समझ नहीं आएगा रोहतकरोहतक में रविवार देर रात गांव भालौठ के शराब पर कुछ बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इसकी एक वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर डाली और कहा कि यहां किसी ने ठेका लेने के लिए फॉर्म भरा तो इतनी गोलियां मारेंगे कि समझ नहीं आएगा।वारदात के समय ठेका बंद था। गोलियां लगने से शटर में कई छेद हो गए हैं। बता दें कि इससे पहले महम के बस स्टैंड के ठेके पर भी फायरिंग कर पर्चा चिपकाया गया था।जानकारी के अनुसार, गांव भालौठ में शराब का ठेका रोहित निवासी गांव रुड़की के नाम से है। फायरिंग का वीडियो डालते हुए बदमाशों ने ये भी कहा कि भालौठ वाली बेल्ट में ठेका लेने वाले को जान से मार देंगे। नशे में धुत्त बदमाश काफी देर तक ठेके के बाहर ही खड़े रहे।इंस्टाग्राम पर जारी वीडियो में आरोपी ने अपना नाम रवि रोतेलिया, दहकोरा जाट बताया, जबकि तीसरे युवक ने नाम नहीं बताया। तीनों ने बंद ठेके पर 13 राउंड फायर किए। गोलियां लगने से ठेके के शटर में भी छेद हो गए। इसके बाद वे धमकी देकर मौके से फरार हो गए।

Breaking News

कर्ज में डूबे 7परिजनों ने कार में की आत्महत्या

पंचकुला (ईशान राय)।पंचकुला सेक्टर 27 में देहरादून का निवासी एक परिवार जो पंचकुला में आयोजित हो रहे हनुमंत कथा जो बाग़ेश्वरपीठ प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री के कथा के बाद वापस जाते हुए ज़हर खा कर आत्म हत्या कर ली ।आत्म हत्या करने वाले सात लोगों ने आर्थिक तंगी और कर्जसे तंग आकर प्रवीण मित्तल उम्र ४२, प्रवीण के माता पिता , प्रवीण की पत्नी ,उसकी दो बेटियाँ और एक बेटा । मोके से सुसाइट् नोट मिला है । पुलिस फ़ोरेंसिक और सबूत जुटा कर जाँच में जुटी है । घटना स्थल पर पंचकुला की डीसीपी हिमाद्रि कोशिक और डीसीपी ला एंड ऑर्डर अमित दहिया पहुँचे ।

Breaking News

अगले 24 घंटे में केरल पहुंचेगा मानसून इस साल सामान्य से अधिक बारिश होने का पूर्वानुमान

लोगों को अब जल्द ही गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबकि अगले 24 घंटों के भीतर मानसून के केरल पहुंचने की उम्मीद है। 16 साल बाद ऐसा होने जा रहा है, जब मानसून अपने तय समय से एक हफ्ते पहले ही केरल में दस्तक देगा। इससे पहले साल 2001 और 2009 में मानसून अपने तय समय से पहले ही 23 मई को केरल पहुंचा थाआम तौर पर मानसून के केरल पहुंचने की तारीख करीब 1 जून रहती है, हालांकि साल 1918 में 11 मई को ही मानसून ने दस्तक दे दी थी, जो आज तक का केरल में सबसे जल्दी मानसून पहुंचने का रिकॉर्ड है। IMD का कहना है कि अगले 2 से 3 दिनों में केरल में मानसून के आगमन के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना है। बता दें कि मानसून का आगमन फसलों की सिंचाई और भूजल एवं जलाशयों को पुन भरने के लिए महत्वपूर्ण होता है। IMD ने इस बार सामान्य से अधिक बारिश का अनुमान लगाया है, जो फसलों के लिहाज से काफी अच्छा संकेत है

Breaking News

भिवानी के प्राइवेट स्कूल में लगी आग:मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियां, आग पर काबू पाने का प्रयास

Ishan times भिवानी के हालुवास गेट स्थित एक प्राइवेट स्कूल में शनिवार को अचानक आग लग गई। आग लगने के कारण स्कूल का काफी सामान जलकर राख हो गया। वहीं, मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस व दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया।बताया जाता है कि आज दोपहर स्कूल के एक कमरे में आग लग गई। जिस कमरे में आग लगी, उसमें बच्चों के कार्यक्रम के कपड़े रखे थे। स्कूल की छुट्‌टी थी और स्कूल में कोई नहीं था। चौकीदार ने जैसे ही धुआं उठते देखा तो तुरंत स्कूल प्रशासन और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर दमकल विभाग की 3 गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू करने का काम शुरू किया।

Breaking News

दिल्ली सरकार ने कोविड-19 मामलों में बढ़ोतरी पर जारी की नई एडवाइजरी!

Ishan times ,दिल्ली में कोविड-19 मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए, स्वास्थ्य विभाग ने सभी सरकारी एवं निजी अस्पतालों को सख्त निर्देश जारी किए हैं:

Breaking News

हरियाणा में डॉक्टर को कोरोना हुआ:72 घंटे में 8वां मरीज मिला, सबसे ज्यादा गुरुग्राम में; सॉफ्टवेयर डेवलपर, लेडी मैनेजर भी पॉजिटिव आ चुके

Ishan Times BREAKINGहरियाणा में कोरोना का 8वां मरीज मिला है। यह मरीज पेशे से डॉक्टर हैं और दिल्ली के अस्पताल में जॉब करते हैं। वह गुरुग्राम से दिल्ली डेली अपडाउन करते हैं। सेक्टर 38 में रहने वाले डॉक्टर के मुताबिक उन्हें कई दिन से बुखार हो रहा था। इसके बाद उन्होंने कोरोना टेस्ट कराया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। डॉक्टर ने स्थिति देखते हुए खुद को 2 दिन से होम आइसोलेशन में रखा हुआ है। डॉक्टर की किसी दूसरे देश की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है।इसके साथ ही गुरुग्राम में 3 दिन के भीतर कोरोना का यह चौथा केस मिला है। नोडल अधिकारी डॉ. जेपी राजलीवाल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सेहत विभाग ने मरीज के सैंपल को जांच के लिए भेजा था, जिसका रिजल्ट पॉजिटिव मिला है।गुरुग्राम के अलावा फरीदाबाद 3 और यमुनानगर में एक मरीज मिल चुका है। इनमें निजी अस्पताल की लेडी मैनेजर और सॉफ्टवेयर डेवलपर भी शामिल है

Breaking News

प्रतिभावान बच्चों को किया सम्मानित

सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों की बोर्ड परीक्षाओं के प्रतिभावान विद्यार्थियों के सम्मान समारोह कार्यक्रम का हुआ आयोजनसनराइज ग्लोबल फाउंडेशन और फ़्रेयाक बेनोवेलेंट फ़ाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में हुआ आयोजनविवेकानन्द प्रतिभा सम्मान से किया सम्मानितमान चंडीगढ़ आईएएस एकेडमी ने पढ़ाई के साथ साथ सिविल सर्विसेज की तैयारी के बारे में बताया कालका। विवेकानंद मिलेनियम पब्लिक स्कूलएच एम टी पिंजौर में सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों की बोर्ड परीक्षाओं के प्रतिभावान विद्यार्थियों के सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कालका पिंजौर के प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में हरियाणा के पूर्व सीनियर आईएएस आर एस वर्मा ने बतौर मुख्यातिथि और सनराइज ग्लोबल फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स हिमाचल के चेयरमैन राजेश दलाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।इस अवसर पर मुख्यातिथि आर एस वर्मा ने अपने संबोधन में अपने जीवन में प्राप्त की शिक्षा के पलो को सांझा किया और बच्चों को आगे बढ़ने के गुरुमंत्र भी दिए। उन्होंने कहा कि आगे बढ़ने के लिए समय का प्रयोग सही तरीके करे। बच्चों की ये उपलब्धि अपनी मेहनत और लगन से बुलंदियों को छूने के योग्य हुई हैं। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि के लिए विद्यार्थी, उनके माता-पिता और अध्यापक प्रशंसा के हकदार हैं। जिस प्रकार से इन छात्रों ने उपलब्धि हासिल की है, आगे चल कर यही छात्र उच्च पदों पर स्थापित होकर देश का भविष्य तय करेंगे।  चेयरमैन राजेश दलाल ने कहा कि शिक्षा विकास का मूल मंत्र है। शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। केवल रोजगार ही नहीं व्यापार, समाजसेवा, राजनीति, कृषि सहित सभी क्षेत्रों में सफलता के लिए शिक्षा जरूरी है। सभी के अभिनन्दन के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिससे बच्चों का हौसला भी बढ़ा है. छात्रों के अभिभावकों का सिर भी गर्व से ऊंचा हुआ है. इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चो को पढ़ाई के प्रति प्रेरणा मिलती है. जो बच्चे मैरिट में नहीं आए उन्हें और ज्यादा पढ़ाई करने की भी प्रेरणा मिलती है।सेंट विवेकानन्द मिलेनियम स्कूल, एचएमटी टाउनशिप, पिंजौर के प्रधानाचार्य डॉ पीयूष पुंज ने कहा कि अधिक अंक पाने वाले बच्चों को अभिमान नहीं करना चाहिए क्योंकि किसी भी चीज का अभिमान करने से व्यक्ति आगे दिशाहीन भी हो सकता है इसलिए अपनी उपलब्धि को अपनी शक्ति बनाकर अपने जीवन में स्वयं और समाज के लिए एक अच्छा इंसान बनने के लिए प्रयास करे।सनराइज ग्लोबल फाउंडेशन के महासचिव डी.पी.वशिष्ठ ने बताया कि फाउंडेशन द्वारा समय समय पर प्रतिभावान बच्चों और हस्तियों के सम्मान में ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करवाया जाता है। इससे जहां इनको गौरव की अनुभूति होती है वहीं आमजन इनसे प्रेरित होकर अपने जीवन को लक्ष्य को प्राप्त करने की ओर बढ़ता है।इस अवसर पर मान चंडीगढ़ आईएएस एकेडमी ने पढ़ाई के साथ साथ सिविल सर्विसेज की तैयारी के बारे में बच्चों को विस्तारपूर्वक बताया कि कैसे बारहवीं को पढ़ाई के साथ आप स्टेट सर्विसेज और यूपीएससी की तैयारी कर सकते है।इस अवसर पर एम सी एम कॉलेज चण्डीगढ़ की पूर्व प्रिंसिपल डॉक्टर पुनीत बेदी और अकाल जोत स्कूल पिंजौर की प्रिंसिपल सृष्टि मेहता ने भी बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए भविष्य में कैसे आगे संयमित जीवन जीकर निरंतर अभ्यास के आगे बढ़ना है के बारे में बताया। इस अवसर पर आईइसी विश्वविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी सुभाष मालिक, डॉ विकास श्योराण, डॉक्टर दीक्षा, सनराइज ग्लोबल फाउंडेशन के महासचिव डी.पी.वशिष्ठ , अकाल जोत स्कूल पिंजौर की प्रिंसिपल सृष्टि मेहता के अलावा स्कूल विद्यार्थियों और अभिभावकों ने भी कार्यकम में हिस्सा लिया। बोर्ड परीक्षा में अव्वल आने पर सम्मानित करते मुख्यातिथि

Breaking News

हरियाणा में गुस्साए यात्रियों ने वंदेभारत रोकी:ट्रेन लेट होने से भड़के, जबरन घुसने की कोशिश, रोका तो अंबाला में रेलवे ट्रैक पर उतरे

ISHAN Times BREAKINGहरियाणा के अंबाला में ट्रेन लेट होने से गुस्साए यात्रियों ने वंदेभारत एक्सप्रेस रोक दी। वह जनरल टिकट पर ही जबरदस्ती वंदेभारत में चढ़ना चाहते थे जबकि इसमें बिना रिजर्वेशन यात्रा नहीं की जा सकती है।रेलवे कर्मचारियों ने उन्हें रोका तो यात्री ट्रैक पर उतर आए और वंदेभारत के आगे खड़े होकर उसे चलने नहीं दिया। करीब 20 मिनट तक स्टेशन पर जमकर हंगामा हुआ।इसके बाद रेल अधिकारियों ने यात्रियों को समझाकर किसी तरह वंदेभारत को 18 मिनट की देरी से वहां से रवाना किया। यात्रियों का आरोप है कि ट्रेन लेट होने की वजह से वह ड्यूटी पर टाइम से नहीं पहुंच पा रहे।

Breaking News

‘मन में नफरत निन्दा वैर ईर्ष्या के भाव से इन्सान पतन की ओर जाता है’

चंडीगढ़, 22 मई, 2025 – जिस प्रकार किसी बर्तन से जब तक गन्दा पानी बाहर नहीं निकाला जाता तब तक उसमें साफ पानी नहीं भरा जा सकता ठीक इसी प्रकार जब तक हम अपने मन से किसी के प्रति नफरत निन्दा वैर ईर्ष्या के भाव नहीं निकालते तो हमारे मन में प्यार नम्रता के भाव उत्पन्न नहीं होते तथा इन्सान मानसिक विकास की बजाए पतन की ओर गिरता चला जाता है, ये उद्गार यहां सैक्टर 30 में स्थित सन्त निरंकारी सत्संग भवन में हुए महिला समागम में हज़ारों की संख्या में उपस्थित श्रोताओं को सम्बोधित करते हुए प्रचारक बहिन सिमरन वर्मा जी ने व्यक्त किए ।बहिन वर्मा ने जीवन में आने वाली उतराईयां चढ़ाईयों का सामना करने की चर्चा करते हुए कहा कि हमें हर परिस्थिति का धैर्ये और सहजता से सामना करना चाहिए और ऐसे समय में यदि हमें संसार का मालिक याद है तो फिर दुख भी हमें उतना दुख नहीं देता जितना कि हमें अनुमान होता है।अपनी मानसिक अवस्था को हर समय खुश रखने के बारे में बहिन जी ने कहा कि हम देखा देखी में कई बार ऐसी चीज़ें हासिल करने के लिए घर का माहौल खराब कर देते हैं जबकि उन चीज़ों की हमें आवश्यकता नहीं होती, हमें दिखावे के चक्करों में न पड़ कर परमात्मा ने जो दिया है उसी में ही संतुष्ट रहते हुए इस निरंकार का शुक्रिया करते हुए अपनी जिम्मेवारियों को अच्छी तरह से निभाना चाहिए । इसके अतिरिक्त किसी की निन्दा करने या सुनने से परहेज करने की प्रेरणा देते हुए बहिन वर्मा ने कहा कि हमें अधिकतर किसी की निन्दा सुनने में मजा आता है जिससे धीरे धीरे हमारे मन में भी घर के सदस्यों की प्रति उस तरह के भाव पैदा होने लगते हैं इसलिए हमें न तो कभी किसी की निन्दा करनी चाहिए और न ही सुननी चाहिए । हम घर में कई बार बुजुर्गों को उचित सम्मान नहीं देते उस समय हम यह भूल जाते हैं कि एक दिन हमने भी इस अवस्था में पहुंचना है । बुजुर्गों के आशीर्वाद में बहुत ताकत होती है, अपने माता पिता व घर में बुजुर्गों की सेवा में कभी भी संकोच नहीं करना चाहिए ।समागम के दौरान अनेकों बहिनों ने भजनों, कविताओं, स्किट, व्याख्यानों द्वारा भक्ति भरे एवं शिक्षाप्रद भाव प्रस्तुत किये । इससे पूर्व चंडीगढ़ के जोनल इन्चार्ज श्री ओ.पी. निरंकारी ने बताया कि सत्गुरू माता सुदीक्षा जी द्वारा हम सबको ब्रहमज्ञान प्रदान किया गया है और हमें इस निरंकार प्रभु का साक्षात्कार करवाया है इसलिए हमारे जीवन का मुख्य उद्देश्य हमें जीते जी अपनी आत्मा को परमात्मा के साथ इकमिक करना है जिसके लिए सत्संग सेवा सिमरन अनिवार्य हैं क्योंकि इनके बिना जीवन के उद्देश्य की पूर्ति नहीं हो सकती । संयोजक श्री नवनीत पाठक जी ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वालों व इस अवसर पर उपस्थित सभी श्रोताओं का धन्यवाद व स्वागत किया ।

Scroll to Top