सास दामाद के बाद अब बदायूं से समधी समधन हुए फरार, पति ने किया चौंकाने वाला खुलासा

बदायूं में एक महिला अपनी बेटी के ससुर (समधी) से प्रेम कर बैठी और जेवर-नकदी लेकर उसके साथ फरार हो गई। परिवार में हड़कंप मच गया है, वहीं पति और बेटे ने गंभीर आरोप लगाए हैं
बदायूं ,(ईशान टाइम्स)।
उत्तर प्रदेश के बदायूं से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां प्यार के लिए एक बार फिर रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर दिया गया। एक महिला को अपनी बेटी के ससुर से प्रेम हो गया। दोनों का प्यार इतना बढ़ गया कि उन्होंने एक-दूसरे के साथ जीवन बिताने का फैसला कर लिया और एक-दूसरे का दामन थाम लिया। परिवार वाले उनके रिश्ते में बाधा न बनें, इसलिए समधी-समधन घर से फरार हो गए।
यूपी के बदायूं में अलीगढ़ जैसा मामला सामने आया है। फर्क बस इतना है कि अलीगढ़ में सास अपने दामाद के साथ फरार हुई थी और बदायूं में समधन अपने समधी के साथ। बेटी की शादी के महज तीन साल बाद, समधन को अपने समधी से प्यार हो गया और फिर दोनों ने साथ रहने का निर्णय ले लिया। जब घरवालों ने इसका विरोध किया, तो दोनों ने भाग जाने का फैसला कर लिया।
चार बच्चों की मां समधी के साथ फरार
महिला के चार बच्चे हैं, जिनमें से एक बेटी की शादी 2022 में हो चुकी थी। अब वही महिला अपनी बेटी के ससुर के साथ जीवन बिताने का फैसला कर चुकी है। महिला का पति ट्रक ड्राइवर है। उसका कहना है, “मैं लंबी दूरी पर ट्रक चलाता हूं, समय पर पैसे भी भेजता हूं, लेकिन मेरी गैरमौजूदगी में मेरी पत्नी मेरी बेटी के ससुर को घर बुलाकर उसके साथ समय बिताती थी। अब वह उसी के साथ फरार हो गई है।”
हर तीसरे दिन घर आता था समधी
पति का यह भी कहना है कि उसकी पत्नी घर में रखे जेवर और रुपये लेकर फरार हो गई है। वहीं, फरार महिला के बेटे ने बताया, “पापा घर पर नहीं रहते थे, मम्मी हर तीसरे दिन अपने समधी को घर बुलाती थीं और उनके साथ रहती थीं। हमें दूसरे कमरे में भेज दिया जाता था। अब मम्मी समधी के साथ एक टेंपो में बैठकर भाग गईं।”
पड़ोसियों ने भी कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उनका कहना है कि महिला का पति ट्रक चालक है और महीने में एक या दो बार ही घर आता है। महिला इस बात का फायदा उठाती थी और अपने समधी को घर बुला लेती थी। चूंकि वह रिश्तेदार था, इसलिए किसी को शक नहीं हुआ। हालांकि वह अक्सर रात 12 बजे आता और सुबह जल्दी चला जाता था।




