ishantimes

किसानों की उपज का जल्द से जल्द हो उठान और भुगतान : खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर

  • ⁠राज्यमंत्री ने पलवल और होडल अनाज मंडी का दौरा किया
  • सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध – राजेश नागर
  • होडल मंडी को मॉडर्न मंडी के रूप में किया जाएगा विकसित

चंडीगढ़, 9 अप्रैल (संजय राय)- हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री श्री राजेश नागर ने बुधवार को पलवल और होडल स्थित अनाज मंडी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने किसानों द्वारा फसल खरीद के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मौजूद किसानों से बातचीत करते हुए मंडी में आवश्यक सुधारों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा – निर्देश दिए।

राज्यमंत्री ने किसानों को आश्वासन दिया कि सरकार उनके हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों की फसल का भुगतान जल्द से जल्द करवाया जाए ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने संबंधित विभाग और मंडी के आढ़तियों से कहा कि किसानों की उपज का जल्द से जल्द उठान करवाने का प्रबंध किया जाए। उन्होंने कहा कि होडल अनाज मंडी को गार्डन अनाज मंडी के रूप में विकसित किया जाएगा, जिसका एस्टीमेट बनाकर भिजवा दिया गया है। मार्डन मंडी बनने से सुविधाओं का विस्तार होगा।

Scroll to Top