पंचकुला उपायुक्त ने सेक्टर-20 स्थित अनाज मंडी का किया दौरा

उपायुक्त ने मौके पर मोईस्चर मीटर द्वारा गेहूं डालकर करी जांच

पंचकूला, 2 अप्रैल-(कमल कलसी)। उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने आज सेक्टर-20 स्थित अनाज मंडी का दौरा किया। उन्होंने मंडी में साफ सफाई व टायलेट को चैक करने के उपरांत कैंटिन जाकर खाना खा रहे लोंगों से बातचीत की व उनसे खाने की गुणवत्ता के बारे में बात की। इसके उपरांत उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को मंडी की पेयजल, साफ सफाई तथा अन्य सुविधाओं को दुरूस्त करने के निर्देश दिए।
  उन्होंने मंडी में मौके पर आडतियों से व्यवस्थाओं के बारे में बातचीत की व सरसों व गेहूं की आडतियों द्वारा की गई तैयारियों के बारे में जानकारी ली।  
  उपायुक्त ने मोईस्चर मीटर द्वारा गेहूं डालकर उसकी जांच की। उन्होंने मार्केंटिंग बोर्ड के अधिकारियों को मंडी में किसानों व अन्य लोगों को दी जा रही सुविधा और बेहतर करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी गेहूं व सरसों की खरीद को लेकर गंभीर है। उनके निर्देश है कि किसानों को मंडियों में बेहतर सुविधाएं मिले व समय पर उनकी फसलों का उठान के साथ साथ भुगतान भी समय पर होना चाहिए। 
  हरियाणाा राज्य विपणन बोर्ड के सचिव अनिल कुमार ने बताया कि अभी गेहूं मंडियों में आनी शुरू नहीं हुई है, जल्दी ही गेहूं का मंडियों में आना शुरू हो जाएगा। उन्होंने उपायुक्त को सभी व्यवस्थाएं आज ही दुरूस्त करने का आश्वासन दिया। 
  इस अवसर पर एसडीएम चंद्रकांत कटारिया, हरियाणा माकेंटिंग बोर्ड के सचिव अनिल कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top