भाजपा महिला मोर्चा ने की टिफिन बैठक

किच्छा 28 जुलाई(ईशान टाइम्स)– भाजपा महिला मोर्चा ने मोटे अनाज के प्रोत्साहन के लिए टिफिन बैठक का आयोजन किया। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण गरीबों का भोजन कहे जाने वाला मोटा अनाज आज अमीरों की थाली में भी दिखाई दे रहा है। इस मौके पर महिलाओं ने टिफिन में मोटे अनाज से बने व्यंजनों का लुत्फ उठायाशुक्रवार को किच्छा मंडी समिति के सभागार में आयोजित टिफिन कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा ने कहा कि मोटे अनाज को लेकर समाज में कई भ्रांतियां रहती थी। यह माना जाता था कि मोटा अनाज अमीर वर्ग का भोजन नहीं निर्धन लोगों का भोजन है ,लेकिन आज मोटा अनाज गरीबों के साथ साथ अमीरों की थाली में भी दिखाई दे रहा है।

प्रदेश महामंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयासों से संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष घोषित किया है और जब प्रधानमंत्री ने इसका प्रस्ताव रखा था तो विश्व के 72 देशों ने इसका समर्थन किया।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कारण मोटे अनाज को वैश्विक स्तर पर पहचान मिली है।आज भारत में मोटे अनाज से संबंधी पांच सौ से ज्यादा स्टार्टप शुरू हो गए है।उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने मिलेट के उत्पादन के लिए कृषि क्षेत्र में बजट का प्रावधान किया है। खास बात यह है कि बंजर भूमि और कम सिंचाई के संसाधन वाले क्षेत्रों में भी मोटे अनाज की पैदावार हो जाती है।प्रदेश महामंत्री ने कहा कि मोदी सरकार का फोकस मोटे अनाज के उत्पादक किसानों की आय बढ़ाना है।इसके अलावा इसके विपणन के लिए भी सरकार ने श्री अन्न योजना शुरू की है।भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रीमती मेहरा ने कहा कि आज गांव से लेकर बड़े बड़े मॉल तक में मोटा अनाज दिखाई दे रहा है।पहले लोगों को इसकी पौष्टिकता की जानकारी नहीं थी। वेद पुराणों में मोटे अनाज का वर्णन है और पूजा की थाली में भी इसका उपयोग होता है।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में धामी सरकार मोटे अनाजों के प्रोत्साहन और उसके उत्पादन के लिए निरंतर कार्य कर रही है ।भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष विमला मुंडेला ने महिलाओं को मोटे अनाज के गुणों के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि सबको अपने घरों में मोटे अनाज का ही सेवन करना चाहिए क्योंकि यह बच्चों के लिए भी बहुत लाभकारी है। बैठक को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मि रस्तोगी,मंडी समिति अध्यक्ष कमलेंद सेमवाल,बाल आयोग सदस्य सुमन राय ने भी संबोधित किया। बैठक में शैली फुटेला,मनमोहन सक्सेना, पूनम अग्रवाल ,चंद्रकला राय,स्वाति शर्मा, रजनी रावत, ममता त्रिपाठी, मधु बिसेन, आरती दुबे, सुनीता गंगवार, लता सिंह, रितु अग्रवाल,पूजा राठी,मीरा तिवारी, दया दसीला,जसमीरा,अनीता ज्वाला,श्वेता मिश्रा,मधु गुप्ता,विमला गंगवार,प्रेम लता,डाक्टर संगीता शर्मा, शेल शुक्ला,रेणुका चौधरी,शशि शुक्ला,प्रीति त्रिपाठी,रवीना गंगवार,धनसरा शर्मा, राप्ती शर्मा आदि मौजूद थी।

Check Also

लोकसभा 2024 केआमचुनाव की घोषणा के साथआदर्श आचार संहिता होगईलागू

 अब नई विकास परियोजनाओं की हरियाणा सरकार घोषणा नहीं कर सकती-मुख्यनिर्वाचनअधिकारीचुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के बारे शिकायत दर्ज करने के लिए चुनाव आयोग ने सी-विजिल एप बनाया है, जिस पर कोई भी नागरिक वीडियो व आडियो बनाकर भेज सकता हैशिकायत मिलने पर 100 मिनट में होगी कार्रवाई राज्य में 1 करोड़ 99 लाख 38 हजार 247 मतदाता अपने मत का चुनाव में कर सकेंगे प्रयोग चंडीगढ़,17 मार्च-(ईशानटाइम्स)हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री अनुराग अग्रवाल ने कहा कि लोकसभा 2024 के आम चुनाव की घोषणा के साथ आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।अब नई विकास परियोजनाओं की हरियाणा सरकार घोषणा नहीं कर सकती। जिन परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है वे जारी रहेगा चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के बारे शिकायत दर्ज करने के लिए  चुनाव आयोग ने सीविजिल एप बनाया है, जिस पर कोई भी नागरिक वीडियो व आडियो बनाकर भेज सकता है, जिस पर 100 मिनट में कार्रवाई की जाएगी। यह एप चुनाव आयोग की पैनी नजर के रूप में कार्य करेगा।मुख्य निर्वाचन अधिकारी आज यहां पत्रकारवार्ता कर रहे थे। श्री अनुराग अग्रवाल ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में हरियाणा में लगभग 70 प्रतिशत मतदान हुआ था, आगामी चुनाव में मतदान बढ़े इसके लिए मतदाताओं से अपील की गई है कि वे मतदान में अवश्य भाग लें। राज्य में 1 करोड़ 99 लाख 38 हजार 247 मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि 85 वर्ष से अधिक मतदाताओं की संख्या 2 लाख 64 हजार 760 है। इसी तरह से 100 से अधिक आयु के मतदाताओं की संख्या 11 हजार 28 है। 120 आयु के 41 मतदाता हैं। ऐसे मतदाताओं के लिए चुनाव रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय से घर जाकर उनसे विकल्प लिया जाएगा कि वे मतदाता केंद्र में आकर मतदान करना चाहते हैं या फिर घर से। सर्विस मतदाताओं का संख्या 1 लाख 8 हजार 572 है। 18 से 19 आयु के मतदाताओं की संख्या 3 लाख 65 हजार 504 है तथा 20 से 29 आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 39 लाख 31 हजार 717 है। 26 अप्रैल 2024 तक प्रदेश में महिला व पुरुष अपने वोट बनवा सकते हैं। अब सूची से वोट काटने का काम नहीं होगा, सिर्फ वोट जोड़ने का होगा।एक प्रश्न के उत्तर में श्री अग्रवाल ने कहा कि चुनाव के लिए अधिसूचना 29 अप्रैल को जारी की जाएगी। 6 मई को नामांकन भरने की अंतिम है। 7 मई को नामांकन पत्रों की समीक्षा की जाएगी। 9 मई तक प्रत्य़ाशी अपने नामांकन वापस ले सकते हैं। 25 मई को मतदान होगा। 4 जून को मतगणना होगी और चुनाव प्रक्रिया 6 जून से पहले पूरी कर ली जाएगी। उन्होंने बताया कि मतदान ईवीएम (इलेक्ट्रानिक्स वोटिंग मशीन) के माध्यम से होगा। पर्याप्त संख्या में ईवीएम उपलब्ध हैं। इसके अलावा वीवीपैट भी हर मतदान केंद्र पर रखे जाएंगे। 10 से 15 प्रतिशत आरक्षित ईवीएम सेक्टर  मजिस्ट्रेट की पास उपलब्ध रहेंगी, जहां भी शिकायत होगी वहां ईवीएम उपलब्ध करा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कुल 19 हजार 812 मतदान केंद्र होंगे, जिनमें 6 हजार 224 शहरी और 13 हजार 588 ग्रामीण मतदान केंद्र शामिल हैं, जिनमें 2289 वन्लरबल और 63 क्रिटिकल मतदान केंद्र हैं। एक मतदान केंद्र पर औसतन 1001 मतदाता अपने मत डाल सकेंगे। सभी मतदान केंद्रों पर सुनिश्चित जन सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी।  श्री अग्रवाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव में चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी की चुनाव खर्च सीमा 95 लाख रुपये होगी और जिस दिन …

रूस-यूक्रेन से युवाओं की वापसी की गारंटी क्यों नहीं लेती सरकार:सैलजा

दलालों ने बेरोजगारों को मौत के मुंह में धकेला पर पीएम-सीएम सब खामोश  चंडीगढ़17 मार्च  (ईशान …

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लिखा गया है विकास का नया अध्याय : मुख्यमंत्री नायब सैनी

नायब सैनी ने माता मनसा देवी के दर्शन कर प्रदेशवासियों के उज्जवल भविष्य और उन्नति …

5.50 करोड़ रूपये की लागत से सैक्टर 15 में नवनिर्मित सामुदायिक केंद्र का किया उद्घाटन

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने पंचकूलावासियों को दिया दीवाली का तोहफा श्री गुप्ता ने सामुदायिक केंद्र …

विवेक कटोच को आईडीएसए अध्यक्ष पद की कमान,हरीश पंत-उपाध्यक्ष

नई दिल्ली, 21 सितम्बर (रमेश शर्मा ) ।डायरेक्ट सैलिंग कम्पनी ओरिफ्लेम इंडिया के कार्पोरेट मामलों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *