भाजपा महिला मोर्चा ने की टिफिन बैठक

किच्छा 28 जुलाई(ईशान टाइम्स)– भाजपा महिला मोर्चा ने मोटे अनाज के प्रोत्साहन के लिए टिफिन बैठक का आयोजन किया। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण गरीबों का भोजन कहे जाने वाला मोटा अनाज आज अमीरों की थाली में भी दिखाई दे रहा है। इस मौके पर महिलाओं ने टिफिन में मोटे अनाज से बने व्यंजनों का लुत्फ उठायाशुक्रवार को किच्छा मंडी समिति के सभागार में आयोजित टिफिन कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा ने कहा कि मोटे अनाज को लेकर समाज में कई भ्रांतियां रहती थी। यह माना जाता था कि मोटा अनाज अमीर वर्ग का भोजन नहीं निर्धन लोगों का भोजन है ,लेकिन आज मोटा अनाज गरीबों के साथ साथ अमीरों की थाली में भी दिखाई दे रहा है।

प्रदेश महामंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयासों से संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष घोषित किया है और जब प्रधानमंत्री ने इसका प्रस्ताव रखा था तो विश्व के 72 देशों ने इसका समर्थन किया।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कारण मोटे अनाज को वैश्विक स्तर पर पहचान मिली है।आज भारत में मोटे अनाज से संबंधी पांच सौ से ज्यादा स्टार्टप शुरू हो गए है।उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने मिलेट के उत्पादन के लिए कृषि क्षेत्र में बजट का प्रावधान किया है। खास बात यह है कि बंजर भूमि और कम सिंचाई के संसाधन वाले क्षेत्रों में भी मोटे अनाज की पैदावार हो जाती है।प्रदेश महामंत्री ने कहा कि मोदी सरकार का फोकस मोटे अनाज के उत्पादक किसानों की आय बढ़ाना है।इसके अलावा इसके विपणन के लिए भी सरकार ने श्री अन्न योजना शुरू की है।भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रीमती मेहरा ने कहा कि आज गांव से लेकर बड़े बड़े मॉल तक में मोटा अनाज दिखाई दे रहा है।पहले लोगों को इसकी पौष्टिकता की जानकारी नहीं थी। वेद पुराणों में मोटे अनाज का वर्णन है और पूजा की थाली में भी इसका उपयोग होता है।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में धामी सरकार मोटे अनाजों के प्रोत्साहन और उसके उत्पादन के लिए निरंतर कार्य कर रही है ।भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष विमला मुंडेला ने महिलाओं को मोटे अनाज के गुणों के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि सबको अपने घरों में मोटे अनाज का ही सेवन करना चाहिए क्योंकि यह बच्चों के लिए भी बहुत लाभकारी है। बैठक को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मि रस्तोगी,मंडी समिति अध्यक्ष कमलेंद सेमवाल,बाल आयोग सदस्य सुमन राय ने भी संबोधित किया। बैठक में शैली फुटेला,मनमोहन सक्सेना, पूनम अग्रवाल ,चंद्रकला राय,स्वाति शर्मा, रजनी रावत, ममता त्रिपाठी, मधु बिसेन, आरती दुबे, सुनीता गंगवार, लता सिंह, रितु अग्रवाल,पूजा राठी,मीरा तिवारी, दया दसीला,जसमीरा,अनीता ज्वाला,श्वेता मिश्रा,मधु गुप्ता,विमला गंगवार,प्रेम लता,डाक्टर संगीता शर्मा, शेल शुक्ला,रेणुका चौधरी,शशि शुक्ला,प्रीति त्रिपाठी,रवीना गंगवार,धनसरा शर्मा, राप्ती शर्मा आदि मौजूद थी।

Check Also

रूस-यूक्रेन से युवाओं की वापसी की गारंटी क्यों नहीं लेती सरकार:सैलजा

दलालों ने बेरोजगारों को मौत के मुंह में धकेला पर पीएम-सीएम सब खामोश  चंडीगढ़17 मार्च  (ईशान …

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लिखा गया है विकास का नया अध्याय : मुख्यमंत्री नायब सैनी

नायब सैनी ने माता मनसा देवी के दर्शन कर प्रदेशवासियों के उज्जवल भविष्य और उन्नति …

5.50 करोड़ रूपये की लागत से सैक्टर 15 में नवनिर्मित सामुदायिक केंद्र का किया उद्घाटन

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने पंचकूलावासियों को दिया दीवाली का तोहफा श्री गुप्ता ने सामुदायिक केंद्र …

विवेक कटोच को आईडीएसए अध्यक्ष पद की कमान,हरीश पंत-उपाध्यक्ष

नई दिल्ली, 21 सितम्बर (रमेश शर्मा ) ।डायरेक्ट सैलिंग कम्पनी ओरिफ्लेम इंडिया के कार्पोरेट मामलों …

संघ प्रमुख मोहन भागवत आ रहे समालखा

चंडीगढ़ (संजय राय ईशान टाइम्स)।अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के “स्वर्ण जयंती समारोह” में शामिल होने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *