ishantimes

उत्तर प्रदेश सरकार से पत्रकारों के लिए पेंशन और स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ बनाए जाने की मांग उठाई

केंद्र सरकार से भी रेलवे की सुविधाओं को बहाल करने की मांग उठाई गई

फिरोजाबाद(शिवम शर्मा)। वरिष्ठ पत्रकार और एन यू जे आई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश की पत्रकारों के हित संरक्षण की बात उठाते हुए योगी सरकार से वरिष्ठ पत्रकारों के लिए पेंशन तथा स्वास्थ्य लाभ योजना लागू करने की मांग की गई। ‌
चंडीगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार संजय राय ‌‌जो इंटेलिजेंस मीडिया एसोशिऐशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा एन यू जे आई के उपाध्यक्ष भी है।फिरोजाबाद मे एन यू जे आई के प्रदेश‌ महामंत्री द्विजेन्द्र मोहन शर्मा के साथ पत्रकार साथियों से बातकरते हुए बताया हरियाणा सरकार मैं पत्रकारों को स्वास्थ्य लाभ बीमा के रूप में 10 लाख से 20 लाख रुपए तक दिए जाने के लिए व्यवस्था है किन्ही कारणो से मृत्यु होने पर 5 लाख रुपया परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है हरियाणा सरकार द्वारा प्रत्रकारों को 15हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन के रूप में दिया जाता है। उन्होंने बताया हरियाणा सरकार पत्रकार को बहुत प्रोत्साहित करती है देश के वह विभिन्न क्षेत्र में उन्हें भेज कर अपने प्रदेश के लिए कोई नई उपलब्धि प्राप्त हो सके जिससे उनके भी प्रदेश का और अधिक विकास हो सके। संजय राय ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से भी अनुरोध किया कि वह भी अन्य प्रदेशों की तरह प्रदेश के सरकार प्रदेश के पत्रकारों को प्रोत्साहित करते हुए उनके परिवार का ध्यान रखते हुए बरिष्ठ पत्रकारों के लिए पेंशन और सभी पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य लाभ बीमा लागू करें।इसके अलावा केंद्र सरकार से भी अपील की गई कि वह कोरोना काल से पत्रकारों के लिए रेलवे में मिलने वाली सुविधाएं लंबित पड़ी है उन्हें भी चालू किया जाए।

Scroll to Top