बिहार फाउंडेशन पंचकूला चैप्टर द्वारा बिहार दिवस पर मनाया गया बिहारी परिवार मिलन उत्सव






पंचकूला/कमल कलसी( ईशान टाइम्स ग्रुप)
बिहार फाउंडेशन पंचकूला चैप्टर द्वारा बिहार दिवस
पल्लवी ग्रैंड होटल, सेक्टर-5, पंचकूला में मनाया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते चेयरमैन रंजु प्रसाद (आई पी ओ एस सेवानिवृत्त) ने बताया की विहार दिवस पर
बिहारी परिवार मिलन उत्सव
कार्यक्रम फाउंडेशन के संरक्षक डॉ.एस.एस.प्रसाद (IAS रिटायर्ड
पूर्व गृह सचिव, हरियाणा)
की अध्यक्षता मे मनाया गया इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि
श्रीमती बंतो कटारिया
हरियाणा बीजेपी की स्टेट वाइस प्रेसिडेंट और
विशिष्ट अतिथि अजय मित्तल (जिला अध्यक्ष भाजपा) चेयरमैन रंजु प्रसाद फाउंडेशन के संरक्षक डॉ.एस.एस.प्रसाद द्वारा
दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया इस समारोह में बिहार एवं पूर्वांचल समाज के सदस्यों के साथ प्रशासन, पुलिस, शिक्षा, मीडिया और कॉरपोरेट क्षेत्र से जुड़े कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत विभिन्न सामाजिक संगठनों जैसे पूर्वांचल समाज, बिहार समाज, मौर्य समाज और मैथिल समाज के पदाधिकारियों को पारंपरिक गमोसा भेंट कर सम्मानित करने के साथ हुई, इस समारोह मे ममता सोधा एसीपी पद्मश्री अवॉर्डी, डॉक्टर जय शंकर सिंह उप कुलपति पटियाला ला यूनिवर्सिटी, धीरज कुमार
DSP, चंडीगढ़ पुलिस, नीतीश कुमार छात्र/समाज सेवा, विंग कमांडर संजय राय (IAF),
आलोक कुमार,निदेशक, दूरदर्शन केंद्र, चंडीगढ़
,संजीव कुमार IPOS, डाक विभाग, चंडीगढ़,
डॉ. S.K. सिन्हा प्रोफेसर, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग,पी जी आई चंडीगढ़
दीपक शाही मुख्य संवाददाता, अमर उजाला (पंचकूला), उत्कर्ष झा
व्यवसाय ,डॉ.एस के सिंह,
यू के सिंह, डॉ. प्रशांत को बिहार फाउंडेशन पंचकूला चैप्टर की और से
अवार्ड दिया गया इसके साथ ही मिथिलांचल की संस्थाओ के अध्यक्ष को भी समानित किया गया।
इस अवसर पर विहार से आये गायक कार सोनी चौधरी, निधि झा, राजीव शर्मा द्वारा
बिहारी लोक गीत गाये और खेतकी ठाकुर चंदन झा और डांस टीम विनोद साजन एंड पार्टी द्वारा लोक नृत्य व लाइव बैंड म्यूजिक पर शानदार भव्य कार्यक्रम धूम धाम प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर हजार की संख्या मे विहारी समुदाय के लोग जो हिमाचल, पंजाब यमुनानगर, पंचकूला और विभिन्न जगहों से परिवार के साथ आये थे उपस्थित रहे। कार्यक्रम उपरांत
पारंपरिक बिहारी व्यंजन भी सभी को वितरित किया गया।




