पंचकूला पुलिस ने टैक्सी लूटकर हिमाचल में हत्या करने जा रहे तीन गैंगस्टर गिरफ्तार

पंचकूला में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए टैक्सी लूटकर हिमाचल प्रदेश में हत्या करने जा रहे तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया

पंचकूला (संजय राय,ईशान टाइम्स)।पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए टैक्सी लूटकर हिमाचल प्रदेश में हत्या करने जा रहे तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो कंट्री मेड पिस्टल और छह जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।

डीसीपी क्राइम ब्रांच मनप्रीत कुमार सूदन के अनुसार, 19 नवंबर की सुबह करीब साढ़े पांच बजे बदमाशों ने पंजाब के मोहाली जिले के खरड़ से इन-ड्राइव ऐप के जरिए पंचकूला के रामगढ़ के लिए टैक्सी बुक की। रामगढ़ पहुंचने पर आरोपियों ने सुनसान जगह पर ड्राइवर को पिस्टल दिखाकर कार से उतार दिया और टैक्सी लेकर फरार हो गए।

सूचना मिलते ही पंचकूला क्राइम ब्रांच की टीमें सक्रिय हुईं और हिमाचल प्रदेश के पोंटा साहिब निवासी तीन आरोपियों — रोहित धीमान, सतबीर और बिट्टू ठाकुर — को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान रोहित धीमान ने कार को यमुनानगर के किशनगढ़ गांव से बरामद करवाया। बिट्टू ठाकुर ने कार के डैशबोर्ड से एक पिस्टल और चार कारतूस, जबकि सतबीर ने अपने घर से एक पिस्टल और दो कारतूस बरामद करवाए।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी पोंटा साहिब में ऋषभ नामक युवक की हत्या करने की योजना बना रहे थे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top