ishantimes

Upcoming Games

Follow Us On

चंदौली में मिला अवैध शस्त्र फैक्ट्री का कारखाना, मुख्य सरगना संजू हुआ गिरफ्तार


चंदौली(ईशान टाइम्स)। बलुआ थाना पुलिस ने अवैध हथियार निर्माण में लिप्त एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने नदेसर गांव में एक घर के अंदर चल रही अवैध शस्त्र फैक्ट्री का खुलासा करते हुए मुख्य सरगना संजय शर्मा उर्फ संजू (53 वर्ष) को हथियार बनाते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देश पर प्रभारी थानाध्यक्ष अतुल कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की गई .मौके से तीन तमंचे (एक 12 बोर, एक 315 बोर और एक अर्द्धनिर्मित), कारतूस के खोखे, और ड्रिलिंग मशीन, वेल्डिंग मशीन, ग्राइंडर, निहाई, ब्लोअर सहित भारी मात्रा में हथियार निर्माण उपकरण बरामद किए गए।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह तमंचे 3,000 से 3,500 रुपये में बेचता था और उसके ग्राहक चंदौली, गाजीपुर व वाराणसी से आते थे। आरोपी पुराने हथियारों की मरम्मत का कार्य भी करता था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
एसपी ने इस सफलता के लिए बलुआ पुलिस टीम को 20 हजार रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

Scroll to Top