ग्रामोद्योग रोजगार योजना से 10 लाख तक ऋण, 30 नवम्बर तक करें आवेदन

भदोहीः ( राजेश जायसवाल, ईशान टाइम्स)।मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना से 10 लाख तक ऋण, 30 नवम्बर तक आवेदन करें ।

भदोही में मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के तहत ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार का सुनहरा अवसर मिल रहा है। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी यू.पी. सिंह ने बताया कि योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में नए उद्योग स्थापित करने हेतु अधिकतम 10 लाख रुपये तक का ऋण बैंकों के माध्यम से दिया जाएगा।

सामान्य वर्ग के पुरुषों को 4% ब्याज देना होगा, शेष ब्याज सरकार वहन करेगी, जबकि आरक्षित वर्ग व महिलाओं को पूरा ब्याज अनुदान स्वरूप मिलेगा। इच्छुक 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग के आवेदक 30 नवम्बर 2025 तक वेबसाइट upkvib.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top