ishantimes

Upcoming Games

Follow Us On

भदोही में सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर “Sardar@150” कार्यक्रम आयोजित

भदोही, 30 अक्टूबर 2025( राजेश जायसवाल, ईशान टाइम्स)
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय, भदोही में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में “Sardar@150” कार्यक्रम के तहत पोस्टर प्रतियोगिता, व्याख्यान और योग सत्र आयोजित हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. माया ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रतिमा शर्मा, द्वितीय महविश बानो और तृतीय सुहानी मौर्य एवं काशिफा अंसारी को मिला।

डॉ. सुजीत कुमार सिंह ने ‘भारत की एकता में सरदार पटेल का योगदान’ विषय पर व्याख्यान दिया, जबकि छात्रा कुसुम मौर्य के निर्देशन में योगाभ्यास कराया गया। कार्यक्रम का समापन नुक्कड़ नाटक के साथ हुआ।

कार्यक्रम में डॉ. रुस्तम अली, डॉ. अंकिता तिवारी, डॉ. राजकुमार सिंह यादव समेत सभी शिक्षक एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

Scroll to Top