शहरी स्थानीय निकाय मंत्री की नगर पालिका कर्मचारी संघ के साथ हुई बैठक

चंडीगढ़, 9 अक्टूबर(ईशान टाइम्स) – हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने आज हरियाणा सचिवालय में नगर पालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के प्रतिनिधिमंडल के साथ उनकी मांगों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में उन्होंने नगर पालिका कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान श्री नरेश शास्त्री के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर उनकी मांगों के संबंध में जानकारी ली।

विपुल गोयल ने बताया कि बैठक में सौहार्दपूर्ण माहौल में कर्मचारी संघ की सभी मांगों पर सकारात्मक और विस्तृत चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार कर्मचारी हितों के प्रति पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की जिन जायज मांगों पर सहमति बनी है, उन्हें शीघ्र पूरा किया जायेगा।

उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि हरियाणा सरकार कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर है और उनकी मांगों को प्राथमिकता के आधार पर लागू किया जायेगा। बैठक में शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारी आशीष देशवाल, श्रीमती शशी वसुंधरा भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top