पंचकूला (ईशान राय)ईशान टाइम्स:अखिल भारतीय अग्रवाल समाज, हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष राज कुमार गोयल ने पंचकूला के राजीव गुप्ता को पुनः जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। राजीव गुप्ता पिछले कई वर्षों से पंचकूला के जिलाध्यक्ष हैं उनकी साफ सुथरी छवि और कार्यशैली को देखते हुए उन्हें दुबारा जिलाध्यक्ष का कार्यभार सौंपा गया है।
राजीव गुप्ता ने प्रदेशाध्यक्ष का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपी गई है वे इसको पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभायेंगे। उन्होंने बताया वे 25 वर्षों से अग्रवाल समाज की सेवा में कार्यरत हैं।
राजीव गुप्ता अग्रवंश हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष हैं, वे आलॅ इंडिया वैश्य फेडरेशन के प्रदेश सचिव, अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के प्रदेश संयुक्त सचिव तथा कई अन्य सामाजिक संस्थाओ के महत्त्वपूर्ण पदों पर हैं। वे हर किसी की सहायता करने को सदैव तत्पर रहते हैं। वे अक्सर कहते हैं कि अगर मैं किसी के काम आ सकूं तो मैं अपने आपको सौभाग्यशाली समझूँगा।
Upcoming Games
- All Posts
- Biography
- Breaking News
- Business
- Champions Trophy 2025
- Education
- Entertainment
- Environment
- General
- Natural Disasters
- Political Leadership
- Politics
- Respiratory Health
- Sports
- Technology
- Workout

April 17, 2026
Follow Us On




