हरियाणा में लगातार दूसरे दिन सचिवालय को धमकी: DC की मेल पर RDX से उड़ाने का मैसेज आया; कर्मचारियों को अंदर जाने से रोका

Ishan times BREAKING
हरियाणा के फतेहाबाद में लघु सचिवालय को RDX से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह DC मनदीप कौर की मेल आईडी पर मैसेज आया। सूचना के बाद लघु सचिवालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। डॉग और बम स्क्वायड बिल्डिंग की तलाशी ले रहे हैं। लघु सचिवालय के गेट पर कर्मचारियों और लोगों की एंट्री रोकी गई है। मौके पर एम्बुलेंस भी तैनात है।
SP सिद्धांत जैन ने दैनिक भास्कर को बताया कि इस तरह के मैसेज आते रहते हैं। इसको लेकर पैनिक होने की जरूरत नहीं है। पुलिस सुरक्षा की दृष्टि से सबकुछ देख रही है। अभी ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता।
एक दिन पहले फरीदाबाद में लघु सचिवालय को RDX से उड़ाने की धमकी मिली थी। धमकी DC की ईमेल आईडी पर आई थी। यहां भी पुलिस ने सर्च अभियान चलाया था। जिसमें कुछ संदिग्ध नहीं मिला।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top