हरियाणा दिवस राजभवन में धूम धाम से मनाया गया

जिलेभर में शुक्रवार को हरियाणा दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर स्कूलों व कॉलेजों में भव्य कार्यक्रम आयोजित हुए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की ओर से हरियाणवी संस्कृति पर मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी दर्शकों का मन मोहा। इसी कड़ी में मैरीगोल्ड पब्लिक स्कूल में हरियाणा और कैथल दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस मौके पर छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रिसिपल सुरेंद्र अरोड़ा ने की। अरोड़ा ने कहा कि हरियाणा 1 नवंबर 1966 को अस्तित्व में आया था, कैथल भी वर्ष 1989 की एक नवंबर में कुरुक्षेत्र से अलग होकर नया जिला बना था। कार्यक्रम में छात्रों में एक रंग भरो प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। रंग भरो प्रतियोगिता में मयंक ने प्रथम, खुशी सैनी ने दूसरा व तुषार वर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मंच संचालन छात्रा दिवांशी अरोडा और निशा बतरा ने किया।

कैथल : सनराइज सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुतुबपुर में हरियाणा दिवस पर हरियाणा सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई गई। स्कूल प्रबंधक बलिद्र संधू ने कहा कि समय समय पर स्कूल में इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। प्रतियोगिता में कक्षा छठी से बारहवीं तक के छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरूआत में बलिद्र संधू ने हरियाणा के इतिहास का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा का खान पान व संस्कृति पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। हमें अपनी संस्कृति पर गर्व है। प्रतियोगिता का सफल संचालन अध्यापक सोहन लाल ने किया। प्रतियोगिता में छठी से आठवीं की कक्षाओं में कक्षा आठवीं की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। नीलम गिल व कपिल शर्मा ने जज की भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में विजेता टीमों को प्रबंधक संधू ने पुरस्कृत किया।

मिनर्वा पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम आयोजित

संस, कलायत : मिनर्वा पब्लिक स्कूल कैलरम में हरियाणा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्कूल प्रधानाचार्य बिजेंद्र कुमार शर्मा ने सभी विद्यार्थियों व स्टाफ को हरियाणा की उपलब्धियों, ऐतिहासिक, धार्मिक धरोहरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हरियाणा की संस्कृति निराली है। यहां की सभ्यता व संस्कृति भाईचारे का प्रतीक है। हरियाणा संस्कृति की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को बताया कि हरियाणा संस्कृति की विश्व में अलग ही पहचान है। पंजाब से हरियाणा के अलग होने के बाद यह केवल कृषि प्रदेश था। आज यह न केवल कृषि प्रदेश है बल्कि औद्योगिक सहित कई क्षेत्रों में अपनी विशेष पहचान बना चुका है। स्कूल प्रबंध समिति चेयरमैन रामदिया कूंडू ने बच्चों को हरियाणा दिवस की शुभकामनाएं दी।

स्वयं सेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान

पूंडरी : हरियाणा दिवस के मौके पर डीएवी कॉलेज के एनएसएस स्वयं सेवकों की ओर से एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वैभव दत्त शर्मा ने बताया कि इस शिविर में स्वयं सेवकों ने कॉलेज परिसर की साफ-सफाई की। स्वयं सेवकों ने’स्वच्छता ही सेवा’,’बापू का एक ही सपना स्वच्छ और सुंदर भारत अपना,’स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत’और क्लीन इंडिया ग्रीन इंडिया जैसे नारे लगाते हुए एक स्वच्छता रैली का आयोजन किया। डॉ. वैभवदत शर्मा ने कहा कि एनएसएस समाज सेवा में अपनी अग्रणी भूमिका निभा रहा है, लेकिन इसके मायने तभी है जब हम समाज को सही दिशा देते हुए देश की तरक्की और उन्नति में अपना योगदान दे सके।

108 शिक्षकों को हरियाणा गौरव पुरस्कार देकर किया सम्मानित

कलायत : कपिल मुनि कला मंच हरियाणा और मंथन एक नूतन प्रयास हरियाणा इकाई तत्वाधान में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के 108 शिक्षकों को हरियाणा गौरव पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समारोह में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी शमशेर सिंह सिरोही मुख्यातिथि और विशिष्ट अतिथि के रूप में कैथल डाईट प्राचार्य दलीप सिंह ने शिरकत की। इन्होंने कला मंच प्रधान रणबीर धानियां, संस्थापक कुलदीप मित्तल, मास्टर सुरेश राणा और कला मंच उपाध्यक्ष सुभाष शास्त्री के साथ मां सरस्वती चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर समारोह की शुरूआत की।

कार्यक्रम में सह-संयोजक के तौर पर संस्थापक सदस्य टीम मंथन मनोज पंवार, राष्ट्रीय संयोजक मंथन सेवा सिंह मुवाल, संस्थापक सदस्य मंथन अशोक वशिष्ठ, राष्ट्रीय संयोजक टीम मंथन पवन मित्तल, सुभाष शास्त्री, राज्य संयोजक टीम मंथन हरियाणा अजय टेक चंद, कला मंच कोषाध्यक्ष जितेंद्र राठौड़, नगर पालिका मनोनित पार्षद भारत मनु कपूर, नंबरदार संजय सिगला, मंच सलाहकार रवि प्रकाश, अन्य मौजूद थे।

हरियाणा के लोग बहुत ही मेहनती और ईमानदार

संस, सीवन : डीएवी स्कूल में हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य स्नेह जिदल ने सभी बच्चों को हरियाणा दिवस की बधाई दी। उन्होंने बच्चों को बताया एक नवंबर 1966 को हरियाणा देश का 17वां राज्य बना जोकि पंजाब से अलग होकर बना था। हरियाणा के लोग बहुत ही मेहनती और ईमानदार हैं। पुराने समय से ही हरियाणा के बारे में कहा गया है कि देसां में देस हरियाणा जित दूध दही का खाना। इस मौके पर हरियाणा से संबंधित प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया इसमें बच्चों से हरियाणा के बारे में प्रश्न पूछे गए और विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया। बच्चों के द्वारा हरियाणवी गीत और हरियाणवी नृत्य पेश किए गए। अध्यापकों ने भी हरियाणा के बारे में अपने विचार रखे।

बच्चों ने इसरो पर आधारित रंगोली बना लूटी वाह-वाही

कलायत : हरियाणा दिवस उपलक्ष्य में डीडीवाई पब्लिक स्कूल गांव खरक पांडवा में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्र-छात्राओं ने हरियाणवी प्रस्तुति, रागिनी, भजन, चुटकलों और नाटक मंचन के माध्यम से म्हारे हरियाणा की हू-ब-हू तस्वीर पेश की। कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण का केंद्र बिदू विद्यार्थियों की ओर से इसरो पर तैयार की गई रंगोली रही। शिक्षण संस्थान प्राचार्य सलिद्र सहारण ने कहा कि आज देश जहां उन्नति की बुलंदी को हासिल कर रहा है वहीं हरियाणा प्रदेश भी प्रगति की रफ्तार पकड़े है।

खेलकूद प्रतियोगिता करवाई

राजौंद : गौरव वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रोहेड़ा में हरियाणा दिवस पर राजीव गांधी खेल स्टेडियम रोहेड़ा में एक दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में मुख्यातिथि के रूप में कृष्ण मलिक ने शिरकत की। प्रतियोगिता में स्कूल के नर्सरी से दसवीं कक्षा तक विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। स्कूल प्रधानाचार्य दर्शन सिंह मौण ने बताया कि हरियाणा दिवस पर नींबू रेस, बोरी रेस, मटका रेस, थ्री लेग रिले रेस, ऊंची कूद, लंबी कूद, कबड्डी, कुश्ती, क्रिकेट, रस्सा कस्सी व दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि रस्सा कस्सी प्रतियोगिता में चंद्रशेखर आजाद सदन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी प्रतियोगिता में सातवीं कक्षा ने प्रथम स्थान, कुश्ती प्रतियोगिता में धोनी व कुलबीर ने प्रथम, मटका रेस प्रतियोगिता में आशु व प्रीति शर्मा प्रथम, नींबू रेस प्रतियोगिता प्रीती शर्मा ने प्रथम स्थान, 800 मीटर रेस में कुलबीर मलिक प्रथम व साईकलिग में अंकित शर्मा आठवीं कक्षा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

फोटो नंबर : 23

रक्तदान शिविर लगाया

राजौंद : गांव जाखौली में युवा क्रांति कल्याण समिति की तरफ से हरियाणा दिवस पर जिला रेडक्रास सोसायटी के सहयोग से हरियाणा दिवस पर रक्तदान शिविर लगाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा क्रांति कल्याण समिति के अध्यक्ष मदन कुमार ने की। जबकि मुख्य रूप से डीएसपी रविद्र सांगवान ने रक्तदाताओं को बैंच लगाए। मंडल अध्यक्ष मदन लाल ने कहा कि एक दिवसीय रक्तदान शिविर में 62 यूनिट रक्तदान रक्तदाताओं द्वारा किया गया। इस दौरान एसएचओ तितरम मुकेश बैनीवाल, सरपंच रत्न सिंह, अनिल कुमार, मंडल उप प्रधान अशोक कुमार, कई सदस्य मौजूद थे।

Check Also

अल्लाह मियां का कारखाना’ के लेखक मोहसिन खान और हिंदी अनुवादक सईद अहमद को इस सम्मान और क्रमशः ₹ 21 लाख और ₹ 15 लाख की नकद राशि से नवाजा गया

अल्लाह मियां का कारखाना’ उपन्यास ने ‘बैंक ऑफ बड़ौदा राष्ट्रभाषा सम्मान 2023’ जीता उर्दू में …

Himanshi Sharma D/O Sh Ram Kumar Sharma,secured 98.8 percent marks in 10 + 2

A delegation of Jagrit Brahman sabha panchkula has gone to Village Kami to honour sushree …

संजय शेरपुरिया हुए राजनीति के शिकार

संजय राय शेरपुरिया के ख़िलाफ़ दर्ज एफआईआर में कोई शिकायतकर्ता नहीं है। पुलिस वालों ने …

भूमिहार ब्राह्मण समाज वाराणसी मे दर्जनो जगह मनाया परशुराम जयंती

भगवान परशुराम के मूल्यो एवं आदर्शो को जन जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प। दिनांक …

Dadasahab Phalke icon Awards Films International 2023 (2nd ) Organized by Kalyanji Jana, Ankita Jana which took place on 16th March at Dubai, emerged as a star-studded occasion

(Ishantimes) -The Dadasahab Phalke Icon Awards Films lnternational have always been at the top of …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *