पंचकूला, 8 जून (ईशान टाइम्स), पूर्व चुनाव आयुक्त हरियाणा टीडी जोगपाल के भतीजे और राजेश जोगपाल आईएएस के बड़े भाई सुरेश जोगपाल का हृदय गति रूकने के कारण निधन हो गया। भाई के निधन के बाद अचानक राजेश जोगपाल की तबियत बिगड़ गई और उन्हें रोहतक पीजीआई के आईसीयू में भर्ती करवाना पड़ा।
राजेश जोगपाल को आक्सीजन, बीपी एवं अन्य समस्याएं बताई जा रही हैं। उन्हें 5 से 6 दिन तक आईसीयू में रखा जाएगा। राजेश जोगपाल इस समय हरियाणा सहकारी समितियां के रजिस्ट्रार हैं।
राजेश जोगपाल के बड़े भाई सुरेश जोगपाल पीएनबी में अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। ये अपने पीछे एक लड़का और दो लड़की छोड़कर गए हैं। ये पांच भाईयों में से सबसे बड़े थे।
सुरेश जोगपाल समाजसेवी, सरल स्वभाव के धनी व्यक्ति थे। इनकी आयु 69 साल की थी। उनका अंतिम संस्कार भिवानी के हालुवास रोड स्थित श्मशान घाट में किया गया। ।।
उनकी अंतिम यात्रा में परमिंदर सिंह घुमन उपाध्यक्ष धर्म जागरण ईएसएस मंच, अभिषेक मेहता अध्यक्ष फोर्टस्ट आई डिया, सुषमा व केके दहिया एसपीआयुक्त परिवहन (सेवानिवृत्त) एनसीटी दिल्ली, कोमल जोगपाल आईआरएस (बहन) प्रधान आयुक्त आयकर, जीएसपी किशोर आईआरएस प्रधान आयुक्त आयकर, वेद प्रकाश उपाध्यक्ष रेलवे दावा न्यायाधिकरण, मुंबई राज्य सरकार के अधिकारी और पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारी, नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन मामन चंद प्रजापति, विजय पंचगावा, संदीप खरकिया, गुलशन सिंगला, पितंबर शर्मा, रामावतार प्रजापत, संजय रामफल, देवकांत शर्मा, रमेश टांक, वीरभान ढाणा, मा. रामकिशन सांगवान, संदीप मान उपस्थित रहे।