पंचकूला,5 फरवरी: जननायक जनता पार्टी पंचकूला के जिला अध्यक्ष ओ पी सिहाग ने अपना जन्मदिवस बड़ी ही सादगी से पंचकूला वरिष्ठ नागरिक मंच के सदस्यों के बीच मनाया। इससे पहले वो माता मनसा देवी गौशाला गए तथा गौमाता को हरा चारा डालकर उनका आशीर्वाद लिया। वरिष्ठ नागरिक मंच के अध्यक्ष ओ पी सिंगला , चेयरमैन कर्म सिंह चहल, महासचिव के सी भारद्वाज ने जजपा जिला अध्यक्ष ओ पी सिहाग को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ व लम्बे जीवन की कामना की । उनके जन्मदिवस पर पंचकूला तथा प्रदेश भर से उनके हज़ारों शुभचिंतकों ने उनको बधाई संदेश भेजे तथा अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक मंच के सदस्यों के साथ जजपा पंचकूला हल्का अध्यक्ष एवं नगर निगम पंचकूला के पूर्व पार्षद राजेश निषाद, जजपा जिला कार्यालय सचिव सुरिन्दर चड्डा, जिला जजपा के प्रधान महासचिव ईश्वर सिंहमार एवं जिला सचिव हीरामन वर्मा ने भी जिला अध्यक्ष सिहाग को जन्म दिन की बधाई देते हुए उनके अच्छे भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उन सबकी दुआए हैं कि ओ पी सिहाग पंचकूला की जनता की आवाज़ पूरे जोश के साथ उठाते रहे।




