ishantimes

Upcoming Games

Follow Us On

लाल किला धमाके के बाद भदोही पुलिस हाई अलर्ट पर, संवेदनशील स्थलों पर सघन चेकिंग जारी

भदोही(राजेश जायसवाल,ईशान टाइम्स)
दिल्ली के लाल किले क्षेत्र में दिनांक 10 नवम्बर 2025 को मेट्रो स्टेशन के पास कार में हुए धमाके में हुई जनहानि के बाद प्रदेशभर में सतर्कता बढ़ा दी गई है। मुख्यमंत्री एवं पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर जनपद भदोही पुलिस भी पूरी तरह से हाई अलर्ट मोड में है।

अभिमन्यु मांगलिक, पुलिस अधीक्षक भदोही के निर्देशन में जिले के विभिन्न उच्चाधिकारियों, थाना एवं चौकी प्रभारियों द्वारा लगातार संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग, फूट पेट्रोलिंग व फ्लैग मार्च किया जा रहा है।

जनपद की इंटेलिजेंस टीम, डॉग स्क्वाड, क्यूआरटी एवं अन्य विशेष इकाइयों को और अधिक सक्रिय कर दिया गया है। थाना स्तर पर गठित टीमों द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में निरंतर भ्रमण, वाहन जांच एवं निगरानी की जा रही है।

भीड़भाड़ वाले बाजारों, धार्मिक स्थलों, अस्पतालों, यात्री वाहनों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस बल द्वारा विशेष पेट्रोलिंग की जा रही है। इस दौरान स्थानीय दुकानदारों, व्यापारियों, होटल संचालकों, रिक्शा एवं टैक्सी चालकों से संवाद स्थापित कर उन्हें सतर्क रहने और पुलिस का सहयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक भदोही ने नागरिकों से अपील की है कि—

“किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु के दिखने पर तत्काल स्थानीय पुलिस को या डायल 112 पर सूचित करें। जनता की सजगता ही सुरक्षा का सबसे मजबूत आधार है।”

Scroll to Top