ishantimes

Upcoming Games

Follow Us On

राजेश निषाद बनाये गये जननायक जनता पार्टी के पंचकूला हल्का अध्यक्ष ।

पंचकूला, 4 नवंबर (Ishantimes): जननायक जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने पंचकूला नगर निगम के वार्ड नंबर 9 के पार्षद राजेश कुमार निषाद को पंचकूला हल्के का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उल्लेखनीय है कि जजपा लगातार अपने संघठन में कुछ बदलाव के साथ विस्तार कर रही है इसी कड़ी में अपने मोजूदा हल्का प्रधान सोहन लाल गुर्जर को पार्टी के किसान प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है तथा जिले में संगठन की ज्यादा मजबूती के लिए पंचकूला के प्रमुख एवं प्रखर जजपा नेता एवं जिले में रहने वाले हज़ारों पूर्वांचल के लोगों में विशेष रूप से लोकप्रिय राजेश निषाद को पंचकूला हल्के की कमान सौंपी है।

राजेश निषाद ने हल्का अध्यक्ष बनाये जाने पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं पार्टी के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत चौटाला, पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष बृज शर्मा, पंचकूला जिला अध्यक्ष ओ पी सिहाग तथा शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद किया।नवनियुक्त हल्का अध्यक्ष ने शीर्ष नेतृत्व को विश्वास दिलाया कि वो पार्टी को पंचकूला में आगे ले जाने के लिए अपनी तरफ से कोई कोर- कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे। वो सबको साथ लेकर दिन रात संगठन की मजबूती के लिए काम करेंगे।

Scroll to Top