ishantimes

Upcoming Games

Follow Us On

नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन की दिशा में भदोही में मिशन शक्ति अभियान जारी


अहिमनपुर में घरेलू हिंसा एवं दहेज उन्मूलन पर ग्राम चौपाल का आयोजन

भदोही, 30 अक्टूबर 2025(राजेश जायसवाल, ईशान टाइम्स)।
निदेशक महिला कल्याण, उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं जिलाधिकारी श्री शैलेष कुमार के निर्देशन में “नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन” तथा स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार, विकसित भारत का आधार थीम पर केंद्रित मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत जनपद भदोही में विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। यह विशेष अभियान 17 अक्टूबर से 3 नवम्बर 2025 तक चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में आज विकास खंड औराई के अंतर्गत ग्राम अहिमनपुर में घरेलू हिंसा, दहेज उन्मूलन एवं जन-जागरूकता विषय पर ग्राम चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में जेंडर स्पेशलिस्ट प्रियंका गुप्ता ने महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं — मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड व सामान्य), निराश्रित महिला पेंशन, स्पॉन्सरशिप योजना, वन स्टॉप सेंटर, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन एवं टोलफ्री नंबर 181 — के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत बालिकाओं को छह चरणों में वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है —
1️⃣ जन्म पर ₹5000
2️⃣ पूर्ण टीकाकरण के उपरांत ₹2000
3️⃣ कक्षा 1 में प्रवेश पर ₹3000
4️⃣ कक्षा 6 में प्रवेश पर ₹3000
5️⃣ कक्षा 9 में प्रवेश पर ₹5000
6️⃣ 12वीं उत्तीर्ण कर स्नातक अथवा दो वर्षीय डिप्लोमा में प्रवेश पर ₹7000।

अब तक जनपद में 18,570 लाभार्थियों को इस योजना के तहत लाभान्वित किया जा चुका है।

कार्यक्रम में रेशमा भारती, प्रियंका गुप्ता, आनंद मौर्या, दिनेश चन्द्र पाण्डेय, आशा समूह की सदस्याएँ एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Scroll to Top