ishantimes

Upcoming Games

Follow Us On

नारा गूंजा ठाणे में कांग्रेस का धरना ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ का

ठाणे में कांग्रेस का धरना ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ का नारा गूंजा !न चाय वाला है, न गाय वाला है,तो अडानी-अंबानी का क्या लगता साला है !

मुंबई। (इंद्र यादव ,ईशान टाइम्स)।ठाणे के वागले एस्टेट स्थित इंद्रा नगर नाके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जत्था जमा हो गया। ब्लॉक नंबर ५ के अध्यक्ष श्रीमती अंजनी कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस आंदोलन में केंद्र सरकार पर तीखे प्रहार किए गए। । विशाल बैनर पर राहुल गांधी की मुस्कान और कांग्रेस का हाथ का निशान के बीच लाल अक्षरों में लिखा था“वोट चोर गद्दी छोड़!” बैनर के नीचे स्थानीय नेताओं , विक्रांत चौटाला, महेंद्र महाले, सनी भामस, प्रभुनाथ सिंह, राजाराम जैसवार,अमरनाथ गुप्ता, सुनीता कोट्टी, मीना काम्बला, आशा गोखले, राकेश कम्बले, संजय अकलिया, हिया और राजेंद्र हसवतो के पोस्टर लगे थे। सभी के चेहरों पर एक ही संकल्प दिख रहा था ‘अब बहुत हुआ!’ चाय की खाली केतली, गाय का सूखा दूध। कार्यक्रम की शुरुआत में एक कार्यकर्ता ने माइक थामकर कहा, “२०१४ में चाय की दुकान पर दो करोड़ नौकरियों का वादा किया गया था। आज चाय की केतली तो मिल गई, लेकिन नौकरी कहां है। उल्टे चाय की कीमत ₹2 से ₹15 हो गई!” भीड़ ने तालियां बजाकर समर्थन किया। दूसरे कार्यकर्ता ने गाय माता का मुद्दा उठाया,“गाय की जय बोलकर वोट लिया, अब दूध ₹१०० लीटर! माता भूखी मर रही है, बेटा अडानी के गोदाम में बैठा है! अडानी-अंबानी का ‘रिश्ता’ पर श्रीमती अंजनी कुमार सिंह ने फोन पर लाइव स्ट्रीमिंग करते हुए प्रधानमंत्री से सवाल किया,“मोदी जी, आप न चाय वाले हैं, न गाय वाले। फिर अडानी-अंबानी का क्या लगता है भाई। जीजा। साला। या साझेदार।” भीड़ हंस पड़ी। एक बैनर लहराया गया, “अडानी का बंदरगाह, अंबानी का डेटा ,जनता का राशन कार्ड कट!” महंगाई का ‘अमंगल काल’ लेकर महिला कार्यकर्ता सुनीता कोट्टी ने गृहिणी अंदाज में कहा, “दाल ₹८० से ₹२००, प्याज ₹5 से ₹40, गैस ₹४०० से ₹1150 ! ये अमृत काल है या अमंगल काल,” मीना काम्बला ने जी ने कहा, “हमारी साड़ी ₹100 की, मंत्री की कुर्सी ₹५००० करोड़ की! ये डिजिटल इंडिया है,हमारा पैसा डिजिटल, उनकी जेबें फिजिकल!” यह तो भ्रष्टाचार का ‘नया भारत’है। विक्रांत चौटाला ने इलेक्टोरल बॉन्ड का जिक्र किया: “₹१६,००० करोड़! कंपनी देती है करोड़ों, बदले में ठेका मिलता है। ये नया भारत है,वोट खरीदने का रेट कार्ड, जनता का राशन कार्ड कट!” सनी भामस ने व्यंग्य कसा, “पहले भ्रष्टाचार छुपता था, अब ललित मोदी से नीरव मोदी त,सब मोदी जी के ‘मित्र मंडल’ में!” श्री अंजनी सिंह ने अंत में गरजकर कहा,“ये सरकार वोट चोर है! वादा किया १५ लाख—दिया जीरो! महंगाई कम,कीमतें डबल!
भ्रष्टाचार खत्म,खुद का ठेका शुरू! अब बस! वोट चोर गद्दी छोड़!”भीड़ ने एक स्वर में नारा लगाया, “न चाय वाला है, न गाय वाला है,तो अडानी-अंबानी का क्या लगता साला है,” सोशल मीडिया पर ट्रेंड, दिल्ली तक संदेश ,रात गहराने तक नारे नहीं थमे। ठाणे के इस नाके से निकला संदेश दिल्ली तक पहुंचने को बेताब था, “ये सरकार नहीं, कॉरपोरेट की दलाल है! जनता जागी है, गद्दी डगमगाई है। पार्टी ने घोषणा की कि अगला पड़ाव दिल्ली की सड़कें होंगी।

  • इंद्र यादव / ईशान टाइम्स
    indrayadavrti@gmail.com ……🖊️…..🙏
Scroll to Top