ishantimes

Upcoming Games

Follow Us On

तालाब में निकला मगरमच्छ,मचा हड़कंप



बांदा-(सनम खान)।ओरन कस्बे के तिलहर माता मंदिर के तालाब में मगरमच्छ निकलने से आस पास के लोगो मे हड़कंप फैल गया।सूचना देने के बाद करीब पांच घंटे के बाद वन विभाग टीम के दो जवान पहुंचे।लेकिन मगरमच्छ का कुछ नहीं कर पाए।बबेरूपुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय क्षेत्र अंतर्गत ओरन कस्बे के तिलहर माता मंदिर के तालाब में सोमवार की दोपहर एक मगरमच्छ दिखाई दिया।जैसे ही आसपास के लोगों ने देखा तो वन विभाग व ओरन चौकी पुलिस को सूचना दिया।ओरन चौकी पुलिस पहुंच गई।लेकिन दो से तीन घंटे बीत जाने के बाद भी वन विभाग का कोई भी कर्मचारी व विभाग की टीम नहीं पहुंची है।जिससे आसपास दहशत का माहौल बन गया है। वही मगरमच्छ देखने वालों की भीड़ बढ़ने लगी है।ग्रामीणों का कहना है कि अगर मगरमच्छ जल्दी नहीं पकड़ा गया तो कोई बड़ी घटना को अंजाम मगरमच्छ दे सकता है।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग किया है कि जल्द से जल्द विभाग की टीम मौके पर बुलाकर मगरमच्छ को पकड़ने का काम करें।मिली जानकारी के मुताबिक वन विभाग की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए मौके पर पहुंची है लेकिन अभी भी मगरमच्छ की पहुंच से दूर है।

Scroll to Top