ishantimes

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक मामले में दो ओर आरोपियों की गिरफ्तारी, चार दिन का पुलिस रिमांड

चंडीगढ़, 15 मार्च। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक से जुड़े मामले की चल रही जांच के दौरान राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) द्वारा दो ओर आरोपियों को 14/03/2026 को गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब है कि इस मामले में राजन कटोदिया को भी कल ही गिरफ्तार किया गया था।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रणधीर सिंह, कंट्रोलर फाइनेंस एंड अकाउंट्स, हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद तथा राजेश सांगवान, कंट्रोलर फाइनेंस एंड अकाउंट्स, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड (HSAMB) के रूप में हुई है। इन दोनों आरोपियों की मुख्य आरोपियों के साथ धोखाधड़ी को अंजाम देने में सक्रिय भूमिका सामने आई थी।

गिरफ्तारी के बाद राजन कटोदिया सहित चार आरोपियों को आज माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत ने तीन आरोपियों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है, ताकि मामले में गहन पूछताछ की जा सके और घोटाले से जुड़े अन्य पहलुओं का खुलासा किया जा सके। वहीं, इस मामले में गिरफ्तार आरोपी अंकुर शर्मा को आज न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
मामले की जांच जारी है।

००००

Scroll to Top