जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष रहेगा जारी — सुधा भारद्वाज
पंचकूला में जिला कांग्रेस कार्यकारिणी की अहम बैठक संपन्न हुई


पंचकूला (संजय राय)।पंचकूला में जिला अध्यक्ष संजय चौहान की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश की मौजूदा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ 25 फरवरी को होने वाले हरियाणा विधानसभा घेराव कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही पंचकूला नगर निकाय चुनावों को लेकर भी रणनीतिक विचार-विमर्श किया गया।
जिला अध्यक्ष संजय चौहान ने कहा कि 25 फरवरी का विधानसभा घेराव केवल एक प्रदर्शन नहीं, बल्कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एक व्यापक लोकतांत्रिक आंदोलन होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि मनरेगा के नाम पर ग्रामीण श्रमिकों के साथ छल किया जा रहा है। मजदूरों को समय पर काम और भुगतान नहीं मिल रहा, जिससे हजारों परिवार आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण गरीब, किसान और मजदूर वर्ग लगातार उपेक्षित हो रहा है।
मनरेगा संग्राम की संयोजक सुधा भारद्वाज ने कहा कि सरकार द्वारा मनरेगा योजना के मूल स्वरूप में बदलाव तानाशाही मानसिकता को दर्शाता है। बुढ़ापा पेंशन का मापदंड बच्चों की आय से जोड़ना बुजुर्गों के साथ अन्याय है। उन्होंने एचपीएससी भर्तियों में प्रदेश के युवाओं की अनदेखी करने का भी आरोप लगाया। साथ ही भारत-अमेरिका ट्रेड डील को किसानों के हितों के विरुद्ध बताते हुए कहा कि मौजूदा सरकार की नीतियों से समाज का हर वर्ग प्रभावित है। कांग्रेस दबी-कुचली आवाज़ों को बुलंद करती रहेगी और हाईकमान के निर्देशानुसार 25 फरवरी को हरियाणा विधानसभा का घेराव किया जाएगा, जिसमें हजारों कार्यकर्ता भाग लेंगे।
बैठक में पंचकूला नगर निकाय चुनावों को लेकर भी चर्चा की गई। पार्टी नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि उम्मीदवारों का चयन उनकी कार्यशैली, जनसेवा और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता के आधार पर किया जाएगा। पार्टी का निर्णय सर्वमान्य और अंतिम होगा। कांग्रेस इस चुनाव में पूरी मजबूती के साथ उतरकर विजय का परचम फहराएगी।
इस अवसर पर अजय गौतम, संजीव गोयल, नीतीश रावल, गुरुभाग सिंह, महेश कुमार, जीत ठाकुर, गफूर मोहम्मद, गुरबचन शर्मा, गुरुदेव सिंह, सुरजीत सिंह, बशीर मोहम्मद, सी.बी. गर्ग, योगेंद्र शर्मा, दशरथ शर्मा, हरपाल सिंह, शुभम वर्मा, अनिल कुमार शर्मा, रणदीप सिंह, मुकेश सिरसवाल, माला सिंह, अनिल चौहान, अश्विनी नागरा, राजेंद्र सिंह खेरवाली, अभिषेक सैनी, ब्रिज भूषण शर्मा, सीमा गर्ग, कंवर राय राम चौहान, गौतम चौहान, प्रेम, राजा राम, शुभम, सचिन सूद सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित




