ishantimes

Upcoming Games

Follow Us On

10नवम्बर से 30 नवम्बर 2025 तक जनगणना 2027 प्री-टेस्ट को होगा आयोजन

पंचकूला, 6 नवंबर(ईशान टाइम्स)- नगराधीश व जनगणना 2027 की नोडल अधिकारी जागृति ने बताया कि जनगणना 2027 प्री-टेस्ट के लिए पंचकूला जिले के कालका तहसील को चुना गया है। इस संबंध में तैयारियों के तहत 50 प्रगणको एवं पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 4 से 6 नवम्बर 2025 तक जनगणना कार्य निदेशालय, हरियाणा के अधिकारियों के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। उन्होंने बताया कि देश में भारत के महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त कार्यालय द्वारा जनगणना 2027 प्री-टेस्ट का आयोजन 10 नवम्बर से 30 नवम्बर 2025 तक किया जाना है, जिसके लिए हरियाणा राज्य के 3 जिलों को चयनित किया गया है जिसमें पंचकुला जिले की तहसील कालका के 12 गाँवों को इसमें सम्मिलित किया गया है। जनगणना 2027 प्री टेस्ट के लिए तहसीलदार, कालका को चार्ज अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Scroll to Top