BIG BREAKING NEWS
दिल्ली धमाके में 8 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है
ब्रेकिंग न्यूज़: दिल्ली में लाल किले के पास बड़ा धमाका, कार में आग लगने से हड़कंप
दिल्ली। राजधानी दिल्ली में ऐतिहासिक लाल किले के पास शनिवार शाम को एक खड़ी कार में जोरदार धमाका हो गया, जिससे पूरे इलाके में दहशत और भगदड़ का माहौल बन गया। धमाका होते ही कार में भीषण आग लग गई, जिसने पास खड़ी दो अन्य गाड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि घटना में 2 से 3 लोग घायल हुए हैं।
मेट्रो के शीशे भी चटकने की सूचना
घटना लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास हुई है, जो हमेशा भीड़भाड़ वाला इलाका रहता है। दमकल की पांच गाड़ियां और दिल्ली पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, धमाका सीएनजी लीक या किसी तकनीकी खराबी के कारण हुआ हो सकता है, लेकिन पुलिस ने सभी संभावनाओं की जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम भी मौके पर बुलाई गई है ताकि विस्फोट के सही कारणों का पता लगाया जा सके।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, धमाका इतना जोरदार था कि आसपास की इमारतें तक हिल गईं और गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि धमाके की आवाज कई सौ मीटर दूर तक सुनी गई।
फिलहाल, इलाके को घेरकर ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया गया है। पुलिस आयुक्त और वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल का जायजा ले रहे हैं।
अधिकारियों के अनुसार, “हर एंगल से जांच की जा रही है, यह सिर्फ तकनीकी विस्फोट था या कोई अन्य कारण, इसकी पुष्टि फॉरेंसिक जांच के बाद ही की जा सकेगी।”
🔹 मुख्य बिंदु:
लाल किले के पास खड़ी कार में जोरदार धमाका
आग की चपेट में आईं तीन कारें, कई घायल
5 दमकल गाड़ियां और पुलिस मौके पर
फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
धमाके की आवाज दूर तक सुनी गई
जनता से अपील की गई है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और पुलिस की जांच में सहयोग करें।
धमाके की आवाज दरीबाकलां तक सुनाई दी गई।
धमाके के बाद पूरी दिल्ली हाई अलर्ट पर
दिल्ली कर धमाके में आठ लोगों की मौत
8 शव LNJP अस्पताल ले जाए गए
धमाके में 12 लोगों के घायल होने की खबर
लाल किला मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 1 के पास विस्फोट | दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “अभी मैं कुछ नहीं बता सकता। इसकी जांच चल रही है।”
: लाल किले के पास हुए विस्फोट पर उप मुख्य अग्निशमन अधिकारी एके मलिक ने कहा, “हमें शाम 6:55 बजे एक फोन आया था वहां एक गेट के बाहर किसी गाड़ी में ब्लास्ट हुआ है और कुछ गाड़ियो में आग लग गई है… हमने 7:29 बजे आग बुझा दी थी… हम पुलिस से बात कर रहे हैं… हमारी सारी टीम वहां मौजूद है…”
लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास एक कार में विस्फोट की सूचना मिलने के बाद, दमकल गाड़ियां, एम्बुलेंस और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। विस्फोट के बाद तीन-चार गाड़ियों में भी आग लग गई और उन्हें नुकसान पहुंचा।
लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास हुए विस्फोट के कारण कई घायलों को LNJP अस्पताल लाया गया है। सूत्रों ने ANI को बताया कि इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं।
विस्फोट की तीव्रता के कारण कार के पुर्जे इधर-उधर बिखरे दिखाई दिए।
लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास हुए विस्फोट के कारण कई घायलों को LNJP अस्पताल लाया गया है। सूत्रों ने ANI को बताया कि इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं।
लाल किले के पास विस्फोट | एक स्थानीय व्यक्ति ने ANI से कहा, “जब हमने सड़क पर किसी का हाथ देखा, तो हम बिल्कुल चौंक गए। मैं इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता…”
लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास विस्फोट | 15 लोगों को लोक नायक अस्पताल लाया गया है। उनमें से 8 की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। तीन गंभीर रूप से घायल हैं। एक की हालत स्थिर है: चिकित्सा अधीक्षक, लोक नायक जय प्रकाश नारायण (LNJP) अस्पताल ने ANI को बताया
दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास हुए विस्फोट के बाद उत्तर प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया गया है।
उत्तर प्रदेश के ADG (कानून-व्यवस्था) अमिताभ यश ने ANI से बात करते हुए बताया कि DGP ने उत्तर प्रदेश के सभी वरिष्ठ अधिकारियों को संवेदनशील धार्मिक स्थलों, संवेदनशील जिलों और सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। सभी सुरक्षा एजेंसियों को भी अलर्ट कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों की पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है। लखनऊ से संवेदनशील इलाकों में गश्त और जांच बढ़ाने का आदेश जारी किया गया है।




