ishantimes

Upcoming Games

Follow Us On

मुंबई में 'लोन' रिकवरी का 'मॉडर्न टच'! पति कर्जदार, पत्नी पोर्न 'स्टार'!

मुंबई की बोरीवली पुलिस ने तो कमाल कर दिया। एक 23 साल का नौजवान तुषार सालुंखे, जो नवी मुंबई का ‘क्रिएटिव जीनियस’ है, लोन वसूली के लिए ग्राहक की पत्नी का मॉर्फ्ड अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर रहा था। पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जांच चल रही है। ब्रावो! अब तो लोन कंपनियां सोचेंगी कि बस फोन पर धमकी देना पुराना हो गया, अब तो ‘डिजिटल ब्लैकमेल’ का जमाना है। आखिर, कर्ज वसूलने का सबसे आसान तरीका क्या है। परिवार की इज्जत को इंस्टाग्राम पर लाइव स्ट्रीम कर दो! सोचिए जरा, दिसंबर 2024 में 1.5 लाख का लोन लिया, ईएमआई नहीं चुकाई। तुषार भाई ने फोन किया “पैसा नहीं तो परिवार को ऑनलाइन बदनाम कर दूंगा।” और कर दिया! पत्नी की फोटो एडिट करके अश्लील वीडियो बना डाला, फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया, रिश्तेदारों-दोस्तों को टैग कर भेजा। पूरा परिवार मानसिक आघात में। अरे भाई, यह तो ‘फैमिली एंटरटेनमेंट’ का नया फॉर्मूला है! पहले रिकवरी एजेंट दरवाजे पर आते थे, चिल्लाते थे, अब तो घर बैठे ‘वायरल स्टार’ बना देते हैं। कंपनी का इंसेंटिव मिलेगा, खुद का आर्थिक दबाव कम होगा ,डबल प्रॉफिट! पुलिस कहती है “वित्तीय विवाद कानूनी रास्ते से सुलझाएं।” हां जी, बिल्कुल! लेकिन एजेंटों को तो लगता है कानून क्या होता है। वे तो ‘सोशल मीडिया जस्टिस’ के योद्धा हैं। लोन ऐप डाउनलोड करो, पैसा लो, ईएमआई मिस करो और हो जाओ ‘इंस्टा फेमस’! डीसीपी जाधव साहब,”धमकियों से घबराएं नहीं, पुलिस से संपर्क करें।” अरे साहब, घबराएं क्यों नहीं अगली बार तो एजेंट डीपफेक में पूरा परिवार डांस करवा देगा “कर्ज चुकाओ, वरना टिकटॉक पर ट्रेंड करो!”यह डिजिटल युग का कमाल है भाई। लोन कंपनियां कहती हैं “आसान ईएमआई”, लेकिन रिकवरी में “आसान बदनामी”। सावधानी बरतें। हां, लोन लेते समय पूछो “अगर नहीं चुकाया तो पत्नी को पोर्न स्टार बनाओगे।” नहीं तो क्या पता, आपका परिवार अगला ‘वायरल स्कैंडल’ बने। पुलिस गिरफ्तार करेगी, लेकिन इज्जत। वो तो ऑनलाइन हमेशा के लिए ‘डाउनलोड’ हो चुकी। है ना ‘प्रोग्रेसिव इंडिया’। कर्ज दो, बदनामी लो फ्री में !

  • इंद्र यादव / स्वतंत्र लेखक,
    indrayadavrti@gmail.com ……🖊️…..🙏
Scroll to Top