ishantimes

Upcoming Games

Follow Us On

पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी का किया खुलासा, एक शातिर चोर गिरफ्तार


भदोही(राजेश जायसवाल, ईशान टाइम्स)। थाना चौरी पुलिस ने अमवा खुर्द से चोरी हुई मोटरसाइकिल की घटना का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।

जानकारी के अनुसार, दिनांक 27 अक्टूबर 2025 को ग्राम अमवा खुर्द निवासी रंजीत पटेल की मोटरसाइकिल अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई थी, जिस पर थाना चौरी में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक श्री अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने आज मुखबिर की सूचना पर आहोपुर तिराहा सुरेरी रोड से अभियुक्त गोविंदा पुत्र ओमप्रकाश निवासी अनेगपुर, थाना चौरी, उम्र लगभग 20 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया।

अभियुक्त के कब्जे से मोटरसाइकिल संख्या UP65 EQ1833 बरामद की गई। गिरफ्तारी व बरामदगी की कार्रवाई उपनिरीक्षक गौतम कुमार, हेड कांस्टेबल अबरार अहमद, कांस्टेबल अरविंद कुमार व रवि कुमार की टीम द्वारा की गई।

थाना चौरी पुलिस ने पंजीकृत अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस जोड़ते हुए आगे की विधिक कार्रवाई की है।

Scroll to Top