ishantimes

पंचकूला में ग्रीन बेल्ट पर कांग्रेस घास ,भांग एवं अन्य जंगली जड़ी बूटियों व गन्दगी की भरमार

पंचकूला, 27 नवंबर ( ईशान राय , ईशान टाइम्स): जननायक जनता पार्टी जिला पंचकूला के अध्यक्ष ओ पी सिहाग ने पंचकूला के सबसे व्यस्तम मार्ग जो चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड चौक से जीरकपुर – कालका हाई वे से मिलता है जो सेक्टर 12 एवं सेक्टर 12 ए से गुजरता है जिसकी डिवाइडिग रोड के सेक्टर 12 की तरफ की ग्रीन बेल्ट की खस्ता हालत पर रोष जताते हुए कहा कि प्रशानिक अधिकारियों की लापरवाही , अकर्मण्यता एवं ढुलमुल रवैये के कारण पंचकूला अपनी पहचान खोता जा रहा है । ओ पी सिहाग ने कहा कि लगभग दो महीने पहले उन्होंने पंचकूला मेट्रोपोलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी एवं नगर निगम पंचकूला के वरिष्ठ अधिकारियों को शहर में जगह जगह बढ़ रही गन्दगी एवं ग्रीन बेल्ट में घास एवं फूल पौधों की जगह उगी हुई कॉंग्रेस घास, भांग एवं अन्य जंगली खर-पतवार ने डेरा डाल दिया है तथा इस बारे अधिकारियों से तुरंत उचित कार्रवाई करने की मांग की थी। उन्होंने हैरान होते हुए कहा कि शहर के घघर पार सेक्टरो सहित आज भी हालात ज्यों के त्यों हैं।

जजपा जिला अध्यक्ष ओ पी सिहाग ने आज सेक्टर 12 एवं सेक्टर 12ए पंचकूला के डिवाइडिग रोड पर सेक्टर 12 की तरफ ग्रीन बेल्ट का एक वीडियो जारी करते हुए प्रशासन के अधिकारियों से पुनः अनुरोध किया कि पंचकूला की सुन्दरता का ध्यान रखते हुए उन्हें कार्यवाही करनी चाहिए। उन्होंने नगर निगम पंचकूला,हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण एवं पी एम डी ए के सम्बंधित अधिकारियों से अनुरोध किया कि वो पूरे शहर में जहां जहां गन्दगी है या ग्रीन बेल्ट एवं खाली प्लॉटों में कांग्रेस घास या भांग ने क़ब्ज़ा कर रखा है तो उसको समयबद्ध तरीके से साफ़ करवाने का काम करे।

Image
Scroll to Top