ishantimes

Upcoming Games

Follow Us On

दरोगा की रिश्वत के लिए गिरवी रखने पड़े पत्नी के जेवर

गोंडा: बेबस गुलाम हैदर की आँखों से छलके आँसू, बोले- !

गोंडा (इंद्र यादव) उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश पुलिस जहाँ एक ओर अपनी कार्यशैली में सुधार के बड़े-बड़े दावे करती है, वहीं गोंडा से आई एक वायरल वीडियो ने विभाग की साख पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक तरफ सूबे के मुख्यमंत्री ‘जीरो टॉलरेंस’ की बात करते हैं, तो दूसरी तरफ रक्षक ही भक्षक बनकर गरीबों का खून चूसने में लगे हैं।

पत्नी के जेवर गिरवी रखकर भरी दरोगा की जेब

मामला गोंडा के दरजी कुआं चौकी का है, जहाँ के निवासी गुलाम हैदर नामक एक बुजुर्ग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बुजुर्ग फूट-फूटकर रोते हुए अपनी आपबीती सुना रहे हैं। गुलाम हैदर का आरोप है कि दरजी कुआं चौकी इंचार्ज सुनील पाल उन्हें लंबे समय से प्रताड़ित कर रहे हैं।
बुजुर्ग का कहना है कि दरोगा ने उन्हें जेल भेजने की धमकी दी और बदले में 15 हजार रुपये की मांग की। गरीबी की मार झेल रहे इस बुजुर्ग के पास पैसे नहीं थे, तो उन्होंने अपनी पत्नी के जेवर गिरवी रखकर दरोगा की रिश्वत की भूख शांत की।

“अब तो मौत ही सहारा है”

वीडियो में बुजुर्ग की बेबसी साफ देखी जा सकती है। उन्होंने बताया कि यह पहली बार नहीं है; दरोगा सुनील पाल उन्हें तीसरी बार परेशान कर रहे हैं। बार-बार की जा रही इस वसूली और मानसिक प्रताड़ना से टूट चुके गुलाम हैदर ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिला, तो वे आत्महत्या कर लेंगे।

“साहब, मेरे पास अब और कोई रास्ता नहीं बचा है। दरोगा जी बार-बार धमकी देते हैं। पत्नी के गहने तक बिक गए, अब मैं क्या करूँ!मैं अब जान दे दूँगा।” – पीड़ित गुलाम हैदर

क्या सो रहा है पुलिस प्रशासन!

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यूपी पुलिस और डीजीपी को टैग कर लोग सवाल पूछ रहे हैं। जनता का कहना है कि क्या अब पुलिसकर्मियों को रिश्वत लेने की ट्रेनिंग दी जा रही है? आए दिन खाकी की उगाही के वीडियो सामने आना पुलिस विभाग की गिरती छवि का प्रमाण है।
मुख्य बिंदु!
आरोपी: चौकी इंचार्ज सुनील पाल (दरजी कुआं, गोंडा)।
आरोप: 15 हजार रुपये की रिश्वत और जेल भेजने की धमकी।
पीड़ित की स्थिति: पत्नी के जेवर गिरवी रखे, अब आत्महत्या करने की कगार पर।
अब देखना यह है कि क्या गोंडा पुलिस प्रशासन इस ‘रिश्वतखोर’ दरोगा पर कोई सख्त कार्रवाई करता है या फिर एक गरीब की पुकार फाइलों में दबकर रह जाएगी।

GondaPolice #UPPolice #JusticeForGhulamHaidar #CorruptionInKhaki #YogiAdityanath #ZeroTolerance #PoliceBrutality #UPGovt #HumanRightsViolation #GondaNews #DGPUP #StopCorruption

Scroll to Top